लाइव न्यूज़ :

एक्सोन मोबिल ने जलवायु परिवर्तन पर गलत सूचना फैलाने के आरोप से इनकार किया

By भाषा | Updated: October 28, 2021 23:37 IST

Open in App

वाशिंगटन, 28 अक्टूबर (एपी) बहुराष्ट्रीय तेल एवं गैस कंपनी एक्सोन मोबिल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी कंपनी जलवायु परिवर्तन के सदर्भ में कोई गलत जानकारी नहीं फैलाती।

वह और अन्य तेल कंपनियों के प्रमुख कांग्रेस (अमेरिकी संसद) के इस आरोप का जवाब दे रहे थे कि उद्योग ने क्षेत्र की गतिविधियों के खतरों से जुड़े साक्ष्यों को छिपाया है।

सदन में सुनवाई के दौरान सीईओ डैरेने वुड्स ने कहा कि एक्सोन मोबिल जलवायु परिवर्तन की वास्तविकताओं और जोखिम से पूरी तरह से अवगत है और कंपनी उन जोखिमों से निपटने के लिये संसाधन का बड़ा हिस्सा खर्च कर रही है।

वुड्स चार प्रमुख तेल कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों में से थे, जिन्होंने बृहस्पतिवार को अमेरिकी संसद के समक्ष अपनी बातें रखी।

कांग्रेस के डेमोक्रेट्स ने ‘ग्लोबल वार्मिंग’ में तेल एवं गैस क्षेत्र की भूमिका की जांच की है। जांच में उन्होंने पाया कि उद्योग के पास जीवाश्म ईंधन के जलवायु परिवर्तन पर पड़ने वाले खतरों के बारे में वैज्ञानिक साक्ष्य थे, लेकिन उन्होंने उसे कभी स्वीकार नहीं किया।

जिन कंपनियों के प्रमुख सदन की निगरानी समित के समक्ष पेश हुए, उनमें एक्सोन मोबिल, चेवरॉन, बीपी अमेरिका और शेल शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?