लाइव न्यूज़ :

आरओडीटीईपी के तहत दरों में घोषणा में देरी से निर्यात प्रभावित होगा : फियो

By भाषा | Updated: January 29, 2021 19:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी निर्यातकों के प्रमुख संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) ने सरकार से कर रिफंड योजना निर्यातित उत्पादों पर शुल्क एवं करों की छूट (आरओडीटीईपी) के तहत विभिन्न क्षेत्रों के लिए दरों की घोषणा किए जाने की मांग की है।

फियो ने कहा कि इसमें और देरी से भविष्य के निर्यात पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।

सरकार ने पिछले महीने घोषणा की थी कि एक जनवरी, 2021 से सभी वस्तुओं पर आरओडीटीईपी योजना का लाभ दिया जाएगा। इन दरों को पूर्व वाणिज्य और गृह सचिव जी के पिल्लई की अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिशों के आधार पर वाणिज्य विभाग को अधिसूचित करना था।

फियो के अध्यक्ष शरद कुमार सर्राफ ने शुक्रवार को बयान में कहा, ‘‘आरओडीटीईपी जैसी पहल का मकसद उद्योग को निरंतर समर्थन देना है। इसके लिए दरों की घोषणा जल्द करने की जरूरत है। ऐसा नहीं होने पर निर्यातक नए अनुबंधों को अंतिम रूप देने से पहले अपनी निर्यात की लागत तय नहीं कर पाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि इसमें और देरी से भविष्य के निर्यात पर गंभीर असर पड़ेगा। निर्यातक विशेषरूप से कम मार्जिन वाले क्षेत्रों के लिए नए अनुबंधों को अंतिम रूप देने से पहले ‘देखो और इंतजार करो के मूड’ में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें