लाइव न्यूज़ :

नवंबर में अब तक निर्यात 18.8 प्रतिशत बढ़कर 20.01 अरब डॉलर पहुंचा

By भाषा | Updated: November 22, 2021 19:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर देश का निर्यात नवंबर महीने में अब तक 18.8 प्रतिशत बढ़कर 20.01 अरब डॉलर रहा है। वाणिज्य मंत्रालय के शुरुआती आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

मंत्रालय ने एक से 21 नवंबर के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों, इंजीनियरिंग सामान, रसायन तथा रत्न एवं आभूषण क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन की वजह से निर्यात बढ़ा है। हालांकि नवंबर के पहले तीन सप्ताह में आयात भी 45.34 प्रतिशत बढ़कर 35.11 अरब डॉलर पर पहुंच गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 24.15 अरब डॉलर रहा था।

चालू वित्त वर्ष में निर्यात वृद्धि की रफ्तार अच्छी चल रही है। ऐसे में 400 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य हासिल होने की उम्मीद है।

अक्टूबर में निर्यात 43 प्रतिशत के उछाल के साथ 35.65 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। वहीं माह के दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 19.73 अरब डॉलर रहा था।

नवंबर में अब तक जिन निर्यात क्षेत्रों का प्रदर्शन अच्छा रहा है उनमें पेट्रोलियम, कॉफी, इंजीनियरिंग सामान, सूती धागे, रत्न एवं आभूषण, रसायन, प्लास्टिक और समुद्री उत्पाद शामिल हैं।

चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह अप्रैल-अक्टूबर में कुल निर्यात पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 55.13 प्रतिशत बढ़कर 233.54 अरब डॉलर रहा है। इस अवधि में आयात 78.16 प्रतिशत के उछाल से 331.39 अरब डॉलर और व्यापार घाटा 97.85 अरब डॉलर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें