लाइव न्यूज़ :

इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का निर्यात दिसंबर में 8,806 करोड़ रुपये के रिकार्ड स्तर पर रहा: आईसीईए

By भाषा | Updated: March 2, 2021 23:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मार्च इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का निर्यात दिसंबर 2020 में अबतक के सर्वोच्च स्तर 8,806 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसमें मोबाइल हैंडसेट का योगदान 35 प्रतिशत है। उद्योग संगठन इंडिया सेल्यूलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसएिशन (आईसीईए) ने मंगलवार को यह कहा।

आईसीईए के अनुसार मोबाइल निर्यात कोविड पूर्व स्तर की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक है।

संगठन के चेयरमैन पंकज महेन्द्रू ने कहा, ‘‘इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं के निर्यात में मोबाइल फोन का सर्वाधिक 35 प्रतिशत योगदान है। कुल 3,061 करोड़ रुपये का मोबाइल हैंडसेट निर्यात किया गया। यह दिसंबर 2019 के मुकाबले 50 प्रतिशत अधिक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के बावजूद चालू वित्त वर्ष में इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं का निर्यात 50,000 करोड़ रुपये को पार कर गया है...। मोबाइल हैंडसेट उद्योग ने महामारी के दौरान घरेलू मांग को पूरा करने के साथ दिसंबर 2020 तक 14,000 करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?