लाइव न्यूज़ :

नवीकरणीय ऊर्जा पर प्रदर्शनी 15 सितंबर से

By भाषा | Updated: September 9, 2021 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर नवीकरणीय ऊर्जा पर तीन दिन की प्रदर्शनी ‘रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया (आरईआई) एक्सपो’ का आयोजन ग्रेटर नोएडा में 15 सितंबर से किया जाएगा। इसमें 120 प्रदर्शक अपने उत्पाद, सेवाओं और प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन करेंगे। बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि इस आयोजन के जरिये निर्णय लेने वाले, प्रभाव डालने वालों के अलावा नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन, पारेषण तथा वितरण से जुड़े तकनीकी विशेषज्ञ और प्रमुख कंपनियों के पेशेवर एक साथ आएंगे।

यूरोपीय संघ के अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग द्वारा एक्सपो में ब्रिटेन का पवेलियन भी लगाया जाएगा।

आरईआई को भारतीय बायोगेस संघ (आईबीए), क्लीनटेक बिजनेस क्लब (सीबीसी), ब्रिज टू इंडिया, नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडिया (एनएसईएफआई) और इंडो-जर्मन एनर्जी फोरम-सपोर्ट ऑफिस (आईजीईएफ-एसओ) द्वारा समर्थन दिया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?