लाइव न्यूज़ :

EV Fast Charger: जेटवर्क को मिला इंडियन ऑयल का सबसे बड़ा ऑर्डर, भारत में 1400 से भी ज़्यादा फास्ट ईवी चार्जर सेटअप की जिम्मेदारी, जानें असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2024 12:47 IST

EV Fast Charger: ज़ेटवर्क भारत के मुख्य खुदरा ईंधन विक्रेता आईओसीएल की 360-डिग्री ऊर्जा समाधान देने वाली कंपनी बनने की महत्वाकांक्षा को पूरा करने में सहयोग करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देइंडियन ऑयल, इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स (ईवी) जैसे मोबिलिटी के उभरते ट्रेंड्स में सक्रिय रूप से निवेश कर रही है।क्लीन एनर्जी सॉल्यूशंस के विकल्प अपनाने और कार्बन फुटप्रिंट के साथ परिवहन की लागत को कम करना शामिल है। इंडियन ऑयल के महत्वाकांक्षी ग्रीन एजेंडा को ध्यान में रखते हुए ज़ेटवर्क 1400 से भी ज़्यादा ईवी चार्जर सेटअप करेगा।

EV Fast Charger: कॉन्ट्रैक्ट मैन्यूफैक्चरिंग के लिए दुनिया के सबसे बड़े प्रबंधित बाज़ार के रूप में मशहूर जेटवर्क ने प्रतिस्पर्धी बोली से पूरे भारत में ईवी फास्ट चार्जर लगाने के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) का एक ऑर्डर हासिल किया है। उस प्रतिस्पर्धी बोली में देश भर के 40 से भी ज़्यादा प्रमुख ईवी सप्लायर्स ने भाग लिया था। इस नए जुड़ाव के साथ, ज़ेटवर्क भारत के मुख्य खुदरा ईंधन विक्रेता आईओसीएल की 360-डिग्री ऊर्जा समाधान देने वाली कंपनी बनने की महत्वाकांक्षा को पूरा करने में सहयोग करेगा।

इंडियन ऑयल, इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स (ईवी) जैसे मोबिलिटी के उभरते ट्रेंड्स में सक्रिय रूप से निवेश कर रही है। अपने दीर्घकालिक ईएसजी लक्ष्यों के रूप में इंडियन ऑयल उपभोक्ताओं सशक्त बनाने के उस दमदार मिशन पर आगे बढ़ रही है, जिसमें क्लीन एनर्जी सॉल्यूशंस के विकल्प अपनाने और कार्बन फुटप्रिंट के साथ परिवहन की लागत को कम करना शामिल है। 

इंडियन ऑयल के महत्वाकांक्षी ग्रीन एजेंडा को ध्यान में रखते हुए ज़ेटवर्क 1400 से भी ज़्यादा ईवी चार्जर सेटअप करेगा। इन ईवी चार्जर्स की क्षमता 50-60 किलोवाट और 100-120 किलोवाट की होगी। ये डीसी ड्युअल गन CCS2 DC चार्जर होंगे, जो डायनेमिक लोड-शेयरिंग मोड के जरिये एक साथ दो वाहनों को चार्ज कर सकेंगे।

इस संबंध में ज़ेटवर्क के बिजनेस हेड- रिन्यूएबल्स, अभय आद्या ने कहा कि -“भारत की मशहूर ऊर्जा कंपनी इंडियन ऑयल के साथ यह बेहतरीन साझेदारी, भारत में ईवी चार्जिंग के बुनियादी ढांचे में ज़बरदस्त बदलाव लाने के ज़ेटवर्क के लक्ष्य के लिए बहुत मायने रखती है। इन चार्जिंग स्टेशनों को आईओसी आउटलेट्स पर जरूरत के मुताबिक़ स्थापित किया जाएगा और ये निर्बाध चार्जिंग मुहैया कराएँगे।

प्रमुख शहरों में सुविधाजनक रूप से इन चार्जिंग स्टेशनों को स्थापित कर हम ईवी मोबिलिटी को बड़े पैमाने पर अपनाने में सक्षम बनाएंगे और देश को एक उज्जवल भविष्य की ओर ले जाएंगे।" यह उस कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है जो रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में अपनी पहुंच का दायरा बढ़ा रही है और बांग्लादेश के सबसे बड़े सोलर पावर प्लांट को स्थापित करने में भी शामिल रही है।

ज़ेटवर्क (Zetwerk) के बारे में 

ज़ेटवर्क (Zetwerk) अनुबंध निर्माण के लिए एक प्रमुख प्रबंधित बाज़ार है, जिसका बाज़ार मूल्य क़रीब 2.8 अरब डॉलर है। ज़ेटवर्क दुनिया के दिग्गज औद्योगिक और उपभोक्ता उद्यमों के साथ साझेदारी करता है, ताकि उनके उत्पादों को छोटे निर्माताओं के वैश्विक नेटवर्क के माध्यम से निर्मित किया जा सके। इस दौरान ज़ेटवर्क आपूर्तिकर्ता का चुनाव, मूल्य निर्धारण और ऑर्डर की पूर्ति में मदद करता है।

ज़ेटवर्क प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग, एयरोस्पेस एंड डिफेंस, रिन्यूएबल्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑयल एंड गैस और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे उद्योगों में विनिर्माण समाधान प्रदान करता है। ग्राहकों के लिए, ज़ेटवर्क का विनिर्माण नेटवर्क  यह सुनिश्चित करता है कि उत्पाद तेजी से, प्रतिस्पर्धी कीमतों पर और विश्व स्तरीय गुणवत्ता के साथ निर्मित किए जाएं।

विनिर्माण भागीदारों के लिए, ज़ेटवर्क विनिर्माण क्षमताओं का ज़बरदस्त इस्तेमाल करता है, जबकि राजस्व वृद्धि को बढ़ाने और विनिर्माण लागत को अनुकूलित करने के लिए लॉजिस्टिक्स, कच्चे माल की खरीद और कार्यशील पूंजी तक पहुंच सहित विभिन्न पोर्टफोलियो सेवाएं प्रदान करता है

टॅग्स :इलेक्ट्रिक व्हीकलIOC
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारइलेक्ट्रिक वाहनः 12.1 प्रतिशत के साथ नंबर-1 चंडीगढ़, गोवा में 11.9 प्रतिशत और दिल्ली में 11.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान, देखिए देशभर आंकड़े

कारोबारआसमान में उड़ने वाले को राहत की खबर?, विमान ईंधन की कीमत में 7.3 प्रतिशत की कटौती, देखिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में रेट लिस्ट

भारतबिहार के सरकारी स्कूलों में सामने आ रहा है गैस सिलेंडर घोटाला, राज्य के 22,838 स्कूलों ने नहीं लौटाए आईओसी को 45,860 सिलेंडर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?