लाइव न्यूज़ :

निजता अपडेट को लेकर यूरोपीय संघ के उपभोक्ता समूहों ने व्हाट्सऐप के खिलाफ शिकायत दायर किया

By भाषा | Updated: July 12, 2021 23:48 IST

Open in App

लंदन, 12 जुलाई (एपी) यूरोपीय संघ के उपभोक्ता समूहों ने फेसबुक के स्वामित्व वाली मैसेजिंग सेवा व्हाट्सऐप के खिलाफ निजता अपडेट को लेकर शिकायत दायर की है।

समूहों का कहना है कि व्हाट्सऐप उपयोगकर्ताओं पर एक नए निजता अपडेट को स्वीकार करने के लिए गलत तरीके से दबाव डाल रही है और यह यूरोपीय संघ के नियमों का उल्लंघन है।

यूरोपियन कंज्यूमर ऑर्गेनाइजेशन (बीईयूसी) ने व्हाट्सएप द्वारा उसकी सेवा की शर्तों और निजता नीति में बदलाव करने के तरीकों को लेकर सोमवार को शिकायत दायर किया और कहा कि वे पारदर्शी नहीं हैं या उपयोगकर्ताओं को आसानी से समझ में नहीं आते हैं।

इस साल की शुरुआत में व्हाट्सऐप द्वारा निजता अपडेट लाए जाने के साथ बहुत सारे उपयोगकर्ताओं ने निजता से जुड़ी चिंताओं को देखते हुए सिग्नल और टेलीग्राम जैसे दूसरे चैट ऐप का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था। व्हाट्सऐप के निजता नीति अपडेट को लेकर यह चिंताएं उठ रही हैं कि इन बदलावों से फेसबुक को उपयोगकर्ताओं के बारे में और निजी जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी।

बीईयूसी की महानिदेशक मोनिक गोयन्स ने कहा, "व्हाट्सऐप महीनों से उपयोगकर्ताओं पर आक्रामक तरीके से और लगातार स्क्रीन पर आने वाले संदेशों के साथ बमबारी कर रहा है ताकि उन्हें अपनी उपयोग की नयी शर्तों और निजता नीति को स्वीकार करने के लिए मजबूर किया जा सके।"

मोनिक ने कहा, "वे उपयोगकर्ताओं से कह रहे हैं कि नयी शर्तों को ना स्वीकार करने पर उनकी ऐप की सेवा बंद कर दी जाएगी। इसके बावजूद उपभोक्ताओं को नहीं पता कि वे असल में क्या स्वीकार रहे हैं।"

बीईयूसी और आठ सदस्य देशों के उपभोक्ता अधिकार समूहों ने यूरोपीय संघ के कार्यकारी आयोग और उपभोक्ता प्राधिकरणों के नेटवर्क के समक्ष शिकायत दायर किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें