लाइव न्यूज़ :

रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहंचने के बाद पेट्रोल, डीजल, एलपीजी कीमतों में गिरावट का अनुमान

By भाषा | Updated: March 31, 2021 18:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च पेट्रोल, डीजल और घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद अब अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में गिरावट के चलते इन उत्पादों के दाम कम होने की उम्मीद है। एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने अपना नाम जाहिर न करने की शर्त पर कहा कि रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में भी जल्द ही कमी होगी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पहले ही सप्ताह में तीन बार कटौती की जा चुकी है।

उन्होंने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में पिछले कुछ दिनों में नरमी आई है। इसका असर घरेलू खुदरा कीमतों पर भी दिखना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘रुझान बताते हैं कि निकट अवधि में कीमतों में कोई वृद्धि नहीं होगी। वास्तव में, हमें और कमी देखने को मिल सकती है।’’

अधिकारी ने कहा कि एलपीजी की कीमतों में आने वाले हफ्तों में गिरावट का रुख देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि एलपीजी की कीमतें आगे नहीं बढ़ेंगी।

उन्होंने कहा कि एलपीजी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कम हुई हैं और जल्द ही घरेलू दरों में भी कमी होनी चाहिए। पिछले महीने डीजल और पेट्रोल के भाव सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पर पहुंच गए थे। हाल के सप्ताहों में एलपीजी भी प्रति सिलेंडर कुल मिला कर 125 रुपये तक की बढोतरी कर दी गयी थी।

दिल्ली में इस समय पेट्रोल 90.56 रुपये के भाव है जबकि यह 91.17 रुपये प्रति लीटर तक चला गया था। डीजल प्रति लीटर 80.87 रुपये पर है।

पेट्रोल और डीजल के दाम वैश्विक बाजार की दरों के 15 दिन के गतिमान औसत के आधार पर प्रति दिन संशोधित की जाती है जबकि रसाईं गैस (एलपीजी) के भाव की समीक्षा हर महीने की पहली तारीख को की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब