लाइव न्यूज़ :

दबी मांग से चालू वित्त वर्ष में साइकिल बिक्री में 20 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान

By भाषा | Updated: May 28, 2021 19:47 IST

Open in App

मुंबई, 28 मई देश के साइकिल उद्योग की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में दशक भर के उच्चस्तर 20 प्रतिशत पर पहुंच सकती है। एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि महामारी की वजह से दबी मांग से इस वित्त वर्ष में साइकिल उद्योग एक दशक की ऊंची वृद्धि दर्ज कर सकता है।

क्रिसिल की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष 2021-22 में साइकिल की बिक्री बढ़़कर 1.45 करोड़ इकाई पर पहुंच सकती है। पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 1.2 करोड़ इकाई का रहा था।

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा साइकिल विनिर्माता है। साइकिल उद्योग को चार वर्गों...स्टैंडर्ड, प्रीमियम, किड्स और निर्यात में वर्गीकृत किया जा सकता है।

स्टैंडर्ड साइकिल का बाजार सबसे बड़ा है। 2020 में कुल साइकिल बिक्री में इसका हिस्सा 50 प्रतिशत रहा था। स्टैंडर्ड साइकिल की मांग में मुख्य योगदान सरकार का रहता है। यह खरीद निविदा प्रक्रिया के जरिये की जाती है। वहीं प्रीमियम और किड्स साइकिल का बाजार आकार करीब 40 प्रतिशत का है।

क्रिसिल ने कहा कि यह सिर्फ संगठित क्षेत्र का अनुमान है, जिसकी कुल उद्योग में हिस्सेदारी करीब 75 प्रतिशत की है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा महामारी के दौर में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ने से साइकिलों की मांग बढ़ी है।

क्रिसिल रेटिंग्स के निदेशक नितेश जैन ने कहा, ‘‘महामारी की वजह से शरीर को स्वस्थ रखने तथा आनंद के लिए साइकिलों की मांग बढ़ी है। विशेषरूप से प्रीमियम और बच्चों के खंड में मांग में बढ़ोतरी हुई है।’’ जैन ने कहा कि इन खंड की अच्छी मांग की वजह से बीते वित्त वर्ष में साइकिलों की कुल बिक्री में गिरावट सिर्फ पांच प्रतिशत रही। हालांकि, इस दौरान सरकार की खरीद में भी कमी आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव