लाइव न्यूज़ :

आईटी कंपनियों में नए लोगों की भर्ती में गिरावट का अनुमान, रिपोर्ट का दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2023 21:50 IST

टीमलीज डिजिटल ने नए आईटी और इंजीनियरिंग स्नातकों की भर्ती को लेकर अपने अनुमान में कहा कि 2023-24 में 1.55 लाख नए लोगों को नियुक्त किए जाने की संभावना है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 2.3 लाख था। 

Open in App
ठळक मुद्देअनुमान में कहा कि 2023-24 में 1.55 लाख नए लोगों को नियुक्त किए जाने की संभावनाजबकि पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 2.3 लाख थाये अनुमान समाचार रिपोर्ट और कंपनी रिपोर्ट के आधार पर तैयार किए गए हैं

मुंबई: चालू वित्त वर्ष के दौरान प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों में नए लोगों की भर्ती में गिरावट आने का अनुमान है। एक रिपोर्ट में कहा गया कि कंपनियां नए लोगों की नियुक्ति पर रोक लगाने पर विचार कर रही हैं। टीमलीज डिजिटल ने नए आईटी और इंजीनियरिंग स्नातकों की भर्ती को लेकर अपने अनुमान में कहा कि 2023-24 में 1.55 लाख नए लोगों को नियुक्त किए जाने की संभावना है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 2.3 लाख था। 

रिपोर्ट में कहा गया कि लगभग 15 लाख इंजीनियरिंग स्नातक सक्रिय रूप से आईटी और प्रौद्योगिकी भूमिकाओं की तलाश कर रहे हैं। बाजार में मंदी की भावनाओं और गहन कौशल मूल्यांकन तंत्र ने अनिश्चितता बढ़ाई है। ये अनुमान समाचार रिपोर्ट और कंपनी रिपोर्ट के आधार पर तैयार किए गए हैं। 

इनके मुताबिक, प्रमुख आईटी कंपनियों में नए लोगों के लिए अवसर घटने के साथ ही वैकल्पिक क्षेत्रों से मांग देखने को मिल रही है। इन क्षेत्रों में वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी), बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा (बीएफएसआई), संचार, मीडिया और प्रौद्योगिकी, खुदरा और उपभोक्ता व्यवसाय, जीवन विज्ञान और स्वास्थ्य सेवा शामिल हैं। 

खबर पीटीआई भाषा

टॅग्स :Information Technologyjobs
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?