लाइव न्यूज़ :

ईएसआईसी योजनाओं में सितंबर में 11.49 लाख नए सदस्य जुड़े

By भाषा | Updated: November 25, 2020 16:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से सितंबर में 11.49 लाख नए सदस्य जुड़े। अगस्त में यह आंकड़ा 9.47 लाख रहा था। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

ताजा आंकड़े राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट का हिस्सा हैं।

आंकड़ों के अनुसार, ईएसआईसी से जून में 8.27 लाख नए सदस्य जुड़े थे। मई में यह आंकड़ा 4.87 लाख और अप्रैल में 2.62 लाख रहा था। आंकड़ों से पता चलता है कि लॉकडाउन में ढील के बाद ईएसआईसी के अंशधारकों की संख्या बढ़ रही है। इसके बाद जुलाई में ईएसआईसी से 7.61 लाख नए सदस्य जुड़े। अगस्त में यह आंकड़ा बढ़कर 9.47 लाख हो गया।

मई में जारी पेरोल आंकड़ों के अनुसार मार्च में ईएसआईसी संचालित योजनाओं से 8.21 लाख नए सदस्य जुड़े थे। फरवरी में यह आंकड़ा 11.83 लाख रहा था। एनएसओ की रिपोर्ट के अुनसार 2019-20 में ईएसआईसी से कुल 1.51 करोड़ नए सदस्य जुड़े थे।

सितंबर, 2017 से मार्च, 2018 के दौरान 83.35 लाख नए अंशधारक ईएसआईसी योजनाओं से जुड़े। रिपोर्ट के अनुसार सितंबर, 2017 से सितंबर, 2018 की अवधि में ईएसआईसी से कुल 4.28 करोड़ नए सदस्य जोड़े गए।

एनएसओ की रिपोर्ट ईएसआईसी द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) तथा पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के पेरोल आंकड़ों पर आधारित होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें