लाइव न्यूज़ :

इरोज नाउ का मार्च 2023 तक पांच करोड़ ग्राहक बनाने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: December 11, 2020 13:56 IST

Open in App

मुंबई, 11 दिसंबर मनोरंजन प्लेटफॉर्म इरोज नाउ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी मार्च 2023 तक अपने ग्राहकों की संख्या लगभग 1.4 करोड़ से बढ़ाकर पांच करोड़ करने के लक्ष्य पर काम कर रही है और अधिक तादाद में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए वह नए कंटेंट की पेशकश करेगी।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक आदिल हुसैन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि ओटीटी मंच ने अपनी मूल थियेटर शाखा के साथ कंटेंट तैयार करने के लिए पिछले पांच वर्षों के दौरान एक अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है और ये निवेश जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि इरोज नाउ ने चालू वित्त वर्ष के पहले तीन महीने में 69 लाख नए ग्राहक जोड़े और सितंबर तक उसके भुगतान करने वाले कुल ग्राहकों की संख्या 3.62 करोड़ थी।

हुसैन आगे कहा, ‘‘हम ग्राहकों को जोड़ने पर काम करते रहेंगे और अगले 18-24 महीनों या 2023 तक पांच करोड़ ग्राहक बनाने का लक्ष्य है।’’ उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान दी गई मुफ्त सेवा जैसी पहल की तर्ज पर ग्राहक बढ़ाने के लिए कई मार्केटिंग गतिविधियों की शुरुआत की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नए ग्राहकों में ज्यादातर टियर-3 और टियर-4 शहरों से हैं और वे अपनी भाषा में मूल कंटेंट देखना चाहते हैं। इसलिए कंपनी ने 2021 के दौरान आठ भाषाओं में 46 नए टाइटिल तैयार करने की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकतंत्र में टकराव नहीं, सहयोग से आगे बढ़ता है देश

भारतदिल्ली आते ही टीम गठन?, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष होंगे संजय झा, 12 महासचिव और 8 सचिव नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतWatch: 'टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा', बंगाल चुनाव से पहले TMC नेता की वोटर्स को धमकी, मचा सियासी बवाल

स्वास्थ्यदक्षिण में पराबैंगनी किरणों का बढ़ता खतरा

विश्वईरान के साथ युद्धविराम अनिश्चितकाल बढ़ा?, शहबाज शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कहा- शुक्रिया?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट