लाइव न्यूज़ :

Mutual Funds: तीन माह का रिकॉर्ड टूटा, जून में 8,637 करोड़ रुपये का निवेश, यहां जानें मार्च, अप्रैल और मई आंकड़े, जानिए एसआईपी का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 10, 2023 16:26 IST

Equity Mutual Funds: परिसंपत्ति आवंटन बनाए रखने के लिए ऊंचे स्तर पर कुछ मुनाफा कमाए जाने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनियों के संगठन एम्फी ने सोमवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी।एसआईपी निवेश 14,000 करोड़ रुपये से अधिक रहा। मिडकैप फंड में 1,749 करोड़ रुपये का निवेश आया।

Equity Mutual Funds:शेयर बाजार में जारी तेजी के बीच व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) के जरिये निवेश बढ़ने से जून में इक्विटी म्यूचुअल फंड में 8,637 करोड़ रुपये का निवेश आया, जो तीन माह का उच्चस्तर है। म्यूचुअल फंड कंपनियों के संगठन एम्फी ने सोमवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी।

इसके पहले इक्विटी म्यूचुअल फंड में मई में 3,240 करोड़ रुपये और अप्रैल में 6,480 करोड़ रुपये का निवेश आया था। वहीं मार्च के महीने में 20,534 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ था। कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी के विपणन एवं डिजिटल कारोबार प्रमुख मनीष मेहता ने कहा, ‘‘मई की तुलना में जून में आया निवेश थोड़ा अधिक रहा।

परिसंपत्ति आवंटन बनाए रखने के लिए ऊंचे स्तर पर कुछ मुनाफा कमाए जाने से इनकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन निवेशक एसआईपी और व्यवस्थित अंतरण योजना (एसटीपी) के जरिये निवेश जारी रखे हुए हैं।’’ जून में एसआईपी के जरिये इक्विटी फंड में कुल 14,734 करोड़ रुपये का निवेश किया गया जबकि मई में यह आंकड़ा 14,749 करोड़ रुपये था।

यह लगातार चौथा महीना है जब एसआईपी निवेश 14,000 करोड़ रुपये से अधिक रहा। निवेशकों के बीच स्मॉलकैप कोष में आवंटन 5,472 करोड़ रुपये के साथ सर्वाधिक रहा। इसके बाद वैल्यू फंड में 2,239 करोड़ रुपये और मिडकैप फंड में 1,749 करोड़ रुपये का निवेश आया।

फायर्स के उपाध्यक्ष (अनुसंधान) गोपाल कवलीरेड्डी ने कहा, ‘‘साल 2023 की पहली छमाही में बड़ी कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन उतना अच्छा न रहने से निवेशकों ने समझदारी दिखाते हुए स्मॉलकैप कोषों का रुख किया।’’ इक्विटी के अलावा हाइब्रिड योजनाओं में जून के दौरान 4,611 करोड़ रुपये का निवेश किया गया।

टॅग्स :म्यूचुअल फंडभारत सरकारशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम