लाइव न्यूज़ :

नयी परियोजनाओं की घोषणा से पहले लंबित को पूरे राजमार्ग मंत्रालय : संसदीय समिति

By भाषा | Updated: March 14, 2021 14:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मार्च राजमार्ग परियोजनाओं में देरी से नाराज संसद की एक समिति ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से कहा है कि वह नयी परियोजनाओं की घोषणा करने के बजाय लंबित परियोजनाओं को पूरा करने को प्राथमिकता दे। करीब 3.15 लाख करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाएं लंबित हैं।

इन देरी वाली 888 परियोजनाओं के तहत 27,665 किलोमीटर राजमार्गों का निर्माण होना है।

परिवहन, पर्यटन और संस्कृति पर विभाग आधारित संसद की स्थायी समिति ने अपनी ताजा रिपोर्ट में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से कहा है कि वह अपनी लंबित सड़क परियोजनाओं के लिए प्राथमिकता तय करे।

टीजी वेंकटेश की अध्यक्षता वाली 31 सदस्यीय समिति ने इस बात पर क्षोभ जताया कि मंत्रालय के तहत 3,15,373.3 करोड़ रुपये की 888 परियोजनाएं अभी लंबित हैं। इन परियोजनाओं के तहत 27,665.3 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जाना है।

समिति ने कहा कि मौजूदा सड़क परियोजनाओं को पूरा करने में विलंब से समय का काफी नुकसान होता है। इससे ईंधन की खपत भी बढ़ जाती है। साथ ही परियोजना की लागत में भी इजाफा होता है।

समिति ने मंत्रालय से कहा है कि वह नयी परियोजनाओं की घोषणा करने के बजाय मौजूदा लंबित परियोजनाओं को पूरा करने को प्राथमिकता दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?