लाइव न्यूज़ :

शून्य उत्सर्जन के लिए दोपहिया-तिपहिया वाहनों पर जोरः भारत

By भाषा | Updated: November 10, 2021 23:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर ग्लासगो में जारी संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के परिवहन दिवस के दिन बुधवार को भारत ने दोपहिया एवं तिपहिया वाहनों के भारी-भरकम बेड़े को शून्य-उत्सर्जन वाले वाहनों में बदलने की जरूरत पर बल दिया है।

भारत सरकार की तरफ से नीति आयोग ने शून्य उत्सर्जन वाहन अंतरण परिषद के चौथे मंत्री-स्तरीय संवाद में शिरकत करते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने की दिशा में भारत ने कई नीतिगत कदम उठाए हैं।

एक दिन पहले ही भारत ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक खास पोर्टल ई-अमृत शुरू किया है। यहां पर इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में सारी सूचनाएं मिल जाएंगी।

सरकार की तरफ से यहां जारी एक बयान के मुताबिक परिषद की बैठक में भारत ने कहा कि देश के कुल वाहनों में करीब 80 फीसदी की हिस्सेदारी रखने वाले दोपहिया एवं तिपहिया वाहनों को भी शून्य उत्सर्जन वाले वाहनों में बदलने में खास ध्यान देना होगा।

बैठक में शामिल पक्षों ने सभी विकसित देशों से शून्य उत्सर्जन वाले वाहनों की दिशा में अंतरण में सहयोग एवं समर्थन देने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें