लाइव न्यूज़ :

इमामी का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 23.39 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: November 5, 2020 16:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर एफएमसीजी कंपनी इमामी लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 23.39 प्रतिशत बढ़कर 118.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका कारण स्वास्थ्य सेवा और स्वच्छता खंड में बढ़िया बिक्री है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि साल भर पहले की इसी तिमाही में उसे 95.99 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।

इस दौरान कंपनी की कुल आय साल भर पहले के 676.43 करोड़ रुपये से 9.79 प्रतिशत बढ़कर 742.71 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘इमामी ने दूसरी तिमाही में सभी ब्रांडों में बेहतर प्रदर्शन किया। इससे उपभेाक्ता धारणा में सुधार का पता चलता है। कंपनी ने कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को पीछे छोड़ते हुए आलोच्य तिमाही में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की है।’’

कंपनी ने कहा कि इस तिमाही के दौरान स्वास्थ्य सेवा एवं स्वच्छता खंड में (प्रमुख ब्रांड झंडू और बोरोप्लस) ने कुल बिक्री में 47 प्रतिशत का योगदान दिया। इनमें 44 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

इमामी लिमिटेड के निदेशक मोहन गोयनका ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी दिख रही है और व्यापार अब खुलने के साथ सकारात्मक दिख रहा है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 4 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम लाभांश की सिफारिश की।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?