लाइव न्यूज़ :

कोयला आपूर्ति में सुधार, ठंड की शुरुआत के साथ इंडियन एनर्जी एक्सचेंज पर बिजली की कीमतों में गिरावट

By भाषा | Updated: October 29, 2021 18:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर कोयले की आपूर्ति में सुधार और सर्दियों के मौसम की शुरुआत के कारण मांग कम होने के साथ पिछले सात दिनों में इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) के डे-अहेड मार्केट और रियल-टाइम मार्केट में बिजली की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गयी।

आईईएक्स ने एक बयान में कहा, "एक्सचेंज विद्युत बाजार - डे-अहेड और रियल-टाइम मार्केट में बिजली की कीमतों में पिछले सात दिनों में काफी सुधार देखा गया है, जो सरकार द्वारा आपूर्ति संबंधी कई चुनौतियों से निपटने के लिए किए गए उपायों के सहारे संभव हुआ।"

आईईएक्स की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, दो प्रमुख विद्युत बाजार वर्गों में पिछले सात दिनों (23 से 29 अक्टूबर 2021 तक) में बिजली की औसत कीमत में काफी सुधार दर्ज किया गया। डे-अहेड मार्केट में औसत मूल्य 3.75 प्रति यूनिट और रियल-टाइम मार्केट में 3.03 प्रति यूनिट पहुंच गया।

गौरतलब है कि करीब दो सप्ताह पहले एक्सचेंज पर कीमतें लगभग 14 रुपये प्रति यूनिट थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई