लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बिजली वितरण कंपनियों ने दरें बढ़ाने की मांग की

By भाषा | Updated: March 14, 2021 21:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मार्च दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियों ने नियामक डीईआरसी से लागत की दृष्टी से उचित और प्रमितशील दर ढांचा रखने की मांग की है ताकि उनका ताकि एकल आधार पर उनके बढ़ते राजस्व घाटे को कम किया जा सके। उनका कहना है कि राजस्व में कमी 2019-20 में करीब 3000 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गयी थी।

दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियों बीआरपीएल, बीवाईपीएल, और टीपीडीडीएल ने इस वर्ष दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) के द्वारा दरों में सुधार से पहले अलग-अलग याचिका दायर कर 2019-20 की कमी और 2021-22 के लिए दरों और सकल राजस्व की आवश्यकता (एआआर) का समयोजन/ आकलन किए जाने की मांग की है।

आयोग ने उपभोक्ताओं व अन्य संबंधित पक्षों को 26 मार्च तक अपना-अपना पक्ष रखने को कहा है।

तीनों बिजली वितरण कंपनियों की याचिका के अनुसार, 2019-20 में उनका एकल राजस्व करीब तीन हजार करोड़ रुपये कम रहा। इसमें से बीआरपीएल का राजस्व 1565 करोड़ रुपये, बीवाईपीएल का 609 करोड़ रुपये और टीपीडीडीएल का 794 करोड़ रुपये कम रहा।

कंपनियों ने कहा कि 31 मार्च 2020 तक उनके राजस्व की कुल कमी बढ़कर 50 हजार करोड़ रुपये के पार चली गयी। इसमें बीआरपीएल के 28,623 करोड़ रुपये, बीवाईपीएल के 19,213 करोड़ रुपये और टीपीडीडीएल के 3,810 करोड़ रुपये शामिल हैं।

बीएसईएस की बिजली वितरण कंपनियों बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल) और बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) ने अनुमानित राजस्व अंतर को ठीक करने के लिए डीईआरसी को एक उपयुक्त दरें निर्धारित करने का प्रस्ताव दिया है।

दोनों डिस्कॉम ने दिल्ली सरकार की सब्सिडी को सीधे डीबीटी के माध्यम से उपभोक्ताओं को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव दिया है।

टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) ने घरेलू श्रेणी में उच्च बिजली की खपत के लिये एक अलग दर का प्रस्ताव दिया है।

कंपनियों ने नये कनेक्शन और मौजूदा ग्राहकों के लिये आधार और पैन कार्ड को अनिवार्य बनाने का भी प्रस्ताव किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें