लाइव न्यूज़ :

बिजली संशोधन विधेयक वर्तमान सत्र में किया जा सकता है पेश

By भाषा | Updated: March 15, 2021 21:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च सरकार बिजली संशोधन विधेयक 2021 को संसद के मौजूदा सत्र में पेश कर सकती है।

इस विधेयक में अन्य बातों के अलावा ग्राहकों को दूरसंचार कनेक्शन की तरह अपने क्षेत्र में विभिन्न बिजली वितरण कंपनियों में किसी से बिजली लेने का विकल्प देने का प्रस्ताव किया गया है।

एक सूत्र ने बताया कि बिजली (संशोधन) विधेयक, 2021 के लिये मंत्रिमंडल मंजूरी को लेकर इस साल जनवरी में प्रस्ताव जारी किया गया था। विधेयक के मसौदे को संसद के मौजूदा संत्र में पेश किये जाने की संभावना है।

संशोधन विधेयक में बिजली वितरण को लाइसेंस मुक्त करने का प्रस्ताव है ताकि निजी कंपनियों के लिये प्रवेश सहज हो। इससे क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। अंतत: इससे ग्राहकों के पास विभिन्न सेवा प्रदाताओं में से अपनी सुविधा के अनुसार बिजली कंपनी के चयन का अधिकार होगा।

फिलहाल बिजली वितरण के क्षेत्र में सार्वजनिक या निजी वितरण कंपनियों का एकाधिकार है और ग्राहकों को अपने इलाके में बिजली वितरक चुनने का विकल्प नहीं है।

प्रस्तावित विधेयक के अनुसार मौजूदा वितरण कंपनियां बाजार में बनी रह सकती हैं लेकिन क्षेत्र में कई वितरण कंपनियों को काम करने की अनुमति भी होगी।

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में प्रस्तावित विधेयक में प्रावधान है कि राज्य आयोग केंद्र सरकार के तय दिशानिर्देश के अनुसार नवीकरणीय ऊर्जा क्रय करने का दायित्व (आरपीओ) तय करेगा। इसमें आरपीओ बाध्यता पूरा नहीं करने पर जुर्माने का भी प्रावधान है।

इसके अलावा विधेयक में क्षेत्रीय ग्रिडों के एकीकरण का भी प्रस्ताव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान