लाइव न्यूज़ :

सूरतगढ़ परियोजना की आठवीं इकाई से बिजली उत्पादन शुरू

By भाषा | Updated: March 23, 2021 20:35 IST

Open in App

जयपुर, 23 मार्च राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम के सूरतगढ़ अत्याधुनिक तापीय बिजली परियोजना की आठवीं इकाई से बिजली का वाणिज्यिक उत्पादन मंगलवार दोपहर शुरू हो गया।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता की आठवीं इकाई को चालू कर सफलतापूर्वक विद्युत उत्पादन शुरू किया गया है।

राज्य के उर्जा मन्त्री डॉ. बी.डी.कल्ला ने सूरतगढ़ अत्याधुनिक तापीय बिजली परियोजना की इकाई के सफलतापूर्वक चालू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नवस्थापित 660 मेगावाट क्षमता की इकाई-8 को राज्य विद्युत ग्रिड से जोड़ दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पूर्ण क्षमता से संचालित होने पर यह इकाई प्रतिदिन 1.584 करोड़ यूनिट बिजली उत्पादित करेगी तथा कुछ माह पश्चात इस इकाई से नियमित वाणिज्यिक उत्पादन प्रारम्भ कर दिया जाएगा।

इस नवस्थापित इकाई से वाणिज्यिक बिजली उत्पादन शुरू होने से निगम की कुल उत्पादन क्षमता 7937.35 से बढ़कर 8597.35 मेगावाट हो जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय