लाइव न्यूज़ :

भारत को आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के प्रयास जारी रहेंगे: गोयल

By भाषा | Updated: January 13, 2021 23:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत को सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने और नागरिकों के रहन-सहन में सुधार के प्रयास जारी रहेंगे।

उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘हमारे पास इस देश में स्थाई विकास करने का एक अवसर है। हमारे पास इस देश की छवि को बदलने का एक अवसर है, जहां ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ नागरिकों की भलाई के लिए काम हो।’’

उन्होंने कहा कि देश के भविष्य को संवारने में सरकारी तंत्र, निजी क्षेत्र, इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेकेट्री, औद्योगिक निकाय और संस्थान, सभी समान रूप से भागीदार हैं।

आईसीएसआई के अध्यक्ष आशिष गर्ग ने कहा कि देश में कंपनी संचालन व्यवस्था को मजबूत करने के क्षेत्र में आज नियामकीय प्राधिकरणों के एक विस्तारित अंग के रूप में इस संस्थान की भूमिका अधिक बड़ी हो गयी है।

इस अवसर पर देश में कंपनी संचालन में उत्कृष्टता को मूर्तरूप देने के लिए आईसीएसआई लाइफटाइम अवार्ड पूनावाला समूह के चेयरमैन सायरस एस पूनावाला को दिया गया । इसके अलावा आईटीसी लि. , नुमालीगढ़ रिफाइनरी, टाटा मेटालिक्स, तलवंडी साबो पावर, वैभव ग्लोबल, आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, नाटको फार्मा और मिंडा इस्ट्रीज को भी विभिन्न वर्गों में कंपनी सचालन में उत्कृष्टता के लिए आईसीएसआई अवार्ड से सम्मानित किया गया।

सर्वश्रेष्ठ सेक्रेटरियल आडिट का पुरस्कार महिंद्रा लॉजिस्टिक्स के मकरंद जोशी को दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें