लाइव न्यूज़ :

भेल के विभिन्न कारखानों में ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता सृजित करने के लिये प्रयास जारी

By भाषा | Updated: June 21, 2021 17:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून भारी उद्योग और लोक उपक्रम मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लि. (भेल) की विभिन्न इकाइयों में ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता सृजित करने को लेकर प्रयास जारी हैं और अब तक कंपनी के संयंत्रों ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से निपटने में मदद के लिये अपने कारखानों से 5 लाख घन मीटर से अधिक चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति की है।

भेल के भोपाल और हरिद्वार स्थित कारखानों ने आसपास के क्षेत्रों में चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति की।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘इसके अलावा कंपनी की अन्य इकाइयों में भी ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता सृजित करने के लिये प्रयास जारी हैं।’’

बयान के अनुसार अप्रैल के मध्य में देश में चिकित्सा ऑक्सीजन की भारी कमी के बीच भेल के हरिद्वार कारखाने ने ऑक्सीजन सिलेंडर भरने की क्षमता सृजित की। उस दौरान 3,000 सिलेंडर प्रतिदिन से अधिक की क्षमता सृजित की गयी।

इस कारखाने से अस्पतालों की जरूरतों को पूरा करने के लिये अब तक करीब 67,000 (3,87,000 घन मीटर से अधिक) चकित्सा ऑक्सीजन सिलेंडर भरे गये।

इसी प्रकार, भेल के भोपाल कारखाने से अब तक विभिन्न अस्पतालों को 1,74,000 घन मीटर ऑक्सीजन (26,000 से अधिक सिलेंडर) की आपूर्ति की गयी है।

कंपनी की हैदराबाद इकाई ने भी 40 साल पुराने ऑक्सीजन संयंत्र को चालू किया है। यह संयंत्र पिछले 12 साल से परिचालन में नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब