लाइव न्यूज़ :

ईडी ने नीरव मोदी के खिलाफ हांगकांग में की बड़ी कार्रवाई, 253 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति जब्त की

By रुस्तम राणा | Updated: July 22, 2022 20:04 IST

बयान के अनुसार, हांगकांग में नीरव मोदी समूह की कुछ संपत्ति की पहचान रत्न और जेवरात के रूप में की गई है जो निजी ‘वॉल्ट’ में रखे हुए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देहांगकांग में धन शोधन जांच के तहत नीरव मोदी की चल संपत्ति को जब्त किया गयारत्न, जेवरात और बैंक में जमा रकम समेत कुल 253.62 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति जब्तनीरव मोदी और उसके सहयोगियों की अब तक कुल 2,396.45 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क हुई

नई दिल्ली:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी से जुड़ी कंपनियों के रत्न, जेवरात और बैंक में जमा रकम समेत कुल 253.62 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने कहा कि इसके साथ, इस मामले में कुल कुर्क और जब्त की गई संपत्ति 2,650.07 करोड़ रुपये है।

केंद्रीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि यह सभी चल संपत्ति हांगकांग में है और धन शोधन जांच के तहत इन्हें जब्त किया गया। बयान के अनुसार, हांगकांग में नीरव मोदी समूह की कुछ संपत्ति की पहचान रत्न और जेवरात के रूप में की गई है जो निजी ‘वॉल्ट’ में रखे हुए हैं। 

साथ ही, वहां बैंक खातों में रखी गई रकम के बारे में भी पता चला। इन्हें धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अस्थायी रूप से जब्त कर लिया गया है। नीरव (50) अभी ब्रिटेन की एक जेल में कैद है। वह दो अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी है।

मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है। ईडी के अनुसार, उसने पीएनबी बैंक धोखाधड़ी के मामले में 6,498.20 करोड़ रुपये के मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत ईसीआईआर दर्ज करके जांच शुरू की थी।

इससे पहले, ईडी ने भारत और विदेशों में नीरव मोदी और उसके सहयोगियों की 2,396.45 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति कुर्क की थी। इसके अलावा, नीरव मोदी और उसके सहयोगियों की चल और अचल संपत्ति 1,389 करोड़ रुपये, विशेष न्यायालय (FEOA) मुंबई द्वारा भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 के प्रावधानों के तहत जब्त कर ली गई है। जब्त की गई संपत्तियों को भौतिक रूप से सौंपने की प्रक्रिया जारी है और जब्त की गई संपत्ति का कुछ हिस्सा पहले ही पीड़ित बैंकों को सौंप दिया गया है।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :नीरव मोदीप्रवर्तन निदेशालयसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?