लाइव न्यूज़ :

PNB घोटाला: नीरव मोदी के दिल्ली, मुंबई और सूरत के पांच ठिकानों पर इडी का छापा

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 19, 2018 13:50 IST

जिन ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा उनमें सूरत के तीन, दिल्ली का एक और मुंबई स्थित नीरव मोदी का निवास भी शामिल है।

Open in App

नई दिल्ली, 19 फरवरी। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी के कुल पांच ठिकानों पर सोमवार को छापा माला। जिन ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा उनमें सूरत के तीन, दिल्ली का एक और मुंबई स्थित नीरव मोदी का निवास भी शामिल है। इन सभी ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई जारी है। इसके अलावा औरंगाबाद में एक, पूणे में दो और ठाणें में तीन जगह मारे गए छापों में जांच चल रही है।

बता दें कि इससे पहले रविवार को ईडी ने पीएनबी घोटाले के मामले में देश के 15 शहरों में 45 जगहों पर छापा मारा। इनमें बेंगलुरु में 10, दिल्ली में सात, कोलकाता और मुंबई में पांच-पांच, चंडीगढ़ और हैदराबाद में चार-चार, पटना और लखनऊ में तीन, अहमदाबाद में दो और चेन्नई व गुवाहाटी में एक-एक जगहों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की थी।   

ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि गोवा, जयपुर, श्रीनगर और जालंधर में भी इस मामले में छापेमारी की गई है, लेकिन जगहों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। दिल्ली में ईडी ने साकेत स्थित एमजीएफ मॉल में गीतांजलि के काउंटर, वसंत कुंज में एंबियंस मॉल, जनकपुरी में गीतांजलि काउंटर शॉपर्स स्टॉप, रजौरी गार्डेन में आरक्यूब, रीगल ज्वेलर्स और द्वारका सेक्टर-11 व रोहिणी में गीतांजलि स्टोर की तलाशी ली।

इससे पहले, ईडी ने शुक्रवार और शनिवार को भी 11,300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में देशभर में कुल 35 और 21 ठिकानों पर छापेमारी कर 5,674 करोड़ रुपये मूल्य का हीरा, सोना व जेवरात जब्त किए। अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मुंबई स्थित उसकी कंपनी डायमंड आर यूएस, सोलर एक्सपोर्ट्स और स्टेलर डायमंड्स के कथित फर्जीवाड़े के उजागर होने पर गुरुवार को ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत प्रथम जांच रपट (एफआईआर) दर्ज कर छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई नीरव मोदी के खिलाफ 6,498 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा बुधवार को दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई है।

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)प्रवर्तन निदेशालयनीरव मोदीमुंबईदिल्लीसीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें