लाइव न्यूज़ :

ईडी ने यूनिटेक समूह के खिलाफ मनी लांड्रिंग मामले में गुरुग्राम में तीन प्लॉट कुर्क किए

By भाषा | Updated: July 7, 2021 16:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक ग्रुप और उसके प्रवर्तकों संजय चंद्रा तथा अजय चंद्रा के खिलाफ मनी लॉड्रिंग जांच के सिलसिले में हरियाणा में कई जमीन के टुकड़े कुर्क किए हैं। इनकी कीमत 106 करोड़ रुपये है।

संघीय जांच एजेंसी ने बुधवार को बयान में कहा कि धन शोधन रोधक कानून (पीएमएलए) की आपरााधिक धाराओं में गुरुग्राम में तीन अचल संपत्तियों को कुर्क करने का अस्थायी आदेश जारी किया गया है। इन जमीन के टुकड़ों की कीमत 106.08 करोड़ रुपये है।

बयान में कहा गया कि चंद्रा की दो छद्म इकाइयों इरोड प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लि. और कोर कम्युनिटीज प्राइवेट लि. ने इन जमीन के टुकड़ों को खरीदा था।

एजेंसी ने कहा कि जांच में यह तथ्य सामने आया कि इन जमीन के टुकड़ों को अपराध की कमाई से खरीदा गया।

ईडी ने आरोप लगाया कि इन दोनों कंपनियों पर चंद्रा का नियंत्रण है। सिंगापुर और केमैन आइलैंड में इन कंपनियों को अपराध की कमाई स्थानांतरित की गई।

इससे पहले ईडी ने इसी साल चंद्रा और यूनिटेक समूह के खिलाफ कथित रूप से साइप्रस और केमैन आइलैंड में गैरकानूनी तरीके 2,000 करोड़ रुपये स्थानांतरित करने के आरोप में पीएमएलए की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा यूनिटेक समूह के खिलाफ कुछ घर के खरीदारों की शिकायत पर दायर प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद यह मामला दायर किया था।

एजेंसी ने कहा कि इस मामले में अभी तक 5,063.05 करोड़ रुपये की अपराध की कमाई का पता लगा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें