लाइव न्यूज़ :

सरकार मूर्खतापूर्ण निर्णय नहीं करे तो 2022-23 में अर्थव्यवस्था लौट सकती है पटरी पर: चिदंबरम

By भाषा | Updated: August 26, 2021 19:38 IST

Open in App

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था अभी ‘सबसे निचले स्तर’ पर है और यदि सरकार कोई ‘‘मूर्खतापूर्ण फैसला’’ नहीं करती है तो यह वित्त वर्ष 2022-23 में पटरी पर लौट सकती है। गोवा के लिये कांग्रेस पार्टी के चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये चिदंबरम ने संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। वह दो दिन के लिये यहां आये हुए हैं। गोवा में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय अर्थव्यवस्था अपने निचले स्तर पर है। याद रखिये, पिछले साल जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर में गिरावट आयी थी ... जीडीपी में गिरावट आई थी।’’ पूर्व संप्रग सरकार में वित्त मंत्री रहे चिदंबरम ने कहा, ‘‘सरकार गिरावट के बाद वी- आकार की तीव्र गति से पुनरूद्धार की बात करती है। इस साल भी जीडीपी महामारी पूर्व के स्तर पर नहीं पहुंचेगी। जब यह महामारी पूर्व के स्तर पर पहुंच जायेगी, तभी आप कह सकते हैं कि अर्थव्यवस्था में पुनरूद्धार हो रहा है।’’ उन्होंने कहा कि जीडीपी में पुनरूद्धार वित्त वर्ष 2022-23 में हो सकता है। ‘‘लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सरकार कितने मूर्खतापूर्ण निर्णय करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?