लाइव न्यूज़ :

आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ रिजर्व बैंक के बोर्ड में नियुक्त

By भाषा | Updated: April 26, 2021 23:27 IST

Open in App

मुंबई, 26 अप्रैल भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को कहा कि सरकार ने आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ को केन्द्रीय बैंक के निदेशक मंडल में निदेशक नियुक्त किया है।

सेठ निदेशक मंडल में तरुण बजाज का स्थान लेंगे जिन्हें इस माह की शुरुआत में राजस्व सचिव नियुक्त कर दिया गया।

सेठ 1987 बैच के कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने पिछले सपताह ही आर्थिक मामलों के विभाग का कार्यभार संभाला है।

रिजर्व बैंक ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘केन्द्र सरकार ने वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ को भारतीय रिजर्व बैंक के केन्द्रीय निदेशक मंडल में तरुण बजाज के स्थान पर एक निदेशक नामित किया है।’’

रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल में सेठ का नामांकन 24 अप्रैल 2021 से प्रभावी होगा।

रिजर्व बैंक के केन्द्रीय निदेशक मंडल में एक अन्य सरकारी निदेशक वित्तीय सेवाओं के सचिव देबाशीष पांडा नामित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो