लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के बाद कारोबार की सुगमता और बढ़ानी होगी : कांत

By भाषा | Updated: June 12, 2021 22:25 IST

Open in App

औरंगाबाद, 12 जून निति आयोग के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष अमिताभ कान्त ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद पुराने ढर्रे से काम नहीं चलेगा बल्कि कारोबार में आसानी के लिए और अधिक ‘सरलता’ लानी होगीं।

उन्होंने कहा कि ‘कारोबार की सुगमता ’ के लिए मौजूदा नियमों के चक्रव्यूह को काट कर नियमों को सरल बनाने की जरूतर है।

उन्होंने महाराष्ट्र के औरंगाबाद औद्योगिक शहर और मराठवाड़ा ऑटो क्लस्टर का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही।

उन्होंने महामारी के बाद कारोबार को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित सुधार के सवाल पर कहा, ‘‘यह बिल्कुल साफ़ है कि महामारी के बाद काम पुराने ढर्रे पर नहीं चलेगा । कोविड के बाद हमें सुधार के हर संभव बड़े कदम उठाने होंगे।’’

कांत ने कहा, ‘‘ कारोबार करने के लिए कई सारे नियम, कानून और प्रक्रिया बनाई हुई है। अनावश्यक नियमों को हटा कर हमें कारोबार की सुगमता बढानी चाहिए। इसके साथ ही देश को तकनीक के क्षेत्र में भी लम्बी छलांग लगानी होगीं। केंद्र सरकार इस दिशा में काम कर रही है।’’

उन्होंने औरंगाबाद और उसके पास के क्षेत्र में विकास को लेकर कहा कि मध्य महाराष्ट्र के इस हिस्से को अगले 25 वर्षों के विकास के क्षेत्रीय मास्टर प्लान की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में क्षमता है और पर्यटन तथा उद्योग के दृष्टिकोण से यह क्षेत्र देश में सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक बन सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?