लाइव न्यूज़ :

कारोबार सुगमता: अनुबंधों पर अमल से संबंधित जानकारी पर पोर्टल शुरू

By भाषा | Updated: June 29, 2021 16:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून भारत में व्यवसाय सुगमता के लिए "अनुबंधों पर अमल" की व्यवस्था को लेकर किए जा रहे विधायी एवं नीतिगत सुधारों से संबंधित व्यापक जानकारी देने के लिए एक वेब पोर्टल शुरू किया गया है।

कानून मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने इस पोर्टल का शुभारंभ किया।

कानून मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विश्व बैंक की कारोबार सुगमता से जुड़ी रिपोर्ट में दुनिया की 191 अर्थव्यवस्थाओं में व्यापार के विनियमन मानदंड पेश किए जाते हैं। इसमें व्यवसाय में सुगमता (ईओडीबी) सूचकांक का निर्माण किया गया है जिसके तहत रैकिंग दी जाती है।

इससे व्यवसाय के 11 विभिन्न क्षेत्रों में किसी अर्थव्यवस्था की दूसरी अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले स्थिति का पता चलता है। कानून मंत्रालय के एक बयान में यह कहा गया है।

"अनुबंधों को लागू करना" संकेतक उन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में शामिल है जो किसी मानकीकृत व्यावसायिक विवाद के हल में लगने वाले समय और पैसे और साथ ही न्यायपालिका में अच्छे व्यवहारों को आंकता है।

अब तक दिल्ली और मुंबई जैसे शहर ही विश्व बैंक के इस कारोबार सुगमता से जुड़े सर्वेक्षण के दायरे में आते हैं। कोलकाता और बेंगलुरु को भविष्य में इसमें शामिल किया जा सकता है।

कानून मंत्रालय के सचिव (न्याय) बरुण मित्रा ने सोमवार को विशेषतौर से "अनुबंध पर अमल संबंधी पोर्टल" का शुभारंभ किया।

वेबसाइट में "अनुबंधों पर अमल" के मानदंडों पर किए जा रहे विधायी एवं नीतिगत सुधारों से संबंधित व्यापक जानकारी का स्रोत होने की परिकल्पना की गयी है।

पोर्टल पर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के वाणिज्यिक मामलों को समर्पित न्यायालयों में व्यावसायिक मामलों के कामकाज एवं निपटान से जुड़े नवीनतम आंकड़े भी उपलब्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें