लाइव न्यूज़ :

ई-कॉमर्स नियम: नैसकॉम ने कहा, गतिविधियों के आधार पर दायित्वों को तर्कसंगत बनाएं

By भाषा | Updated: July 23, 2021 18:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जुलाई आईटी कंपनियों के संगठन नैसकॉम ने प्रस्तावित ई-कॉमर्स नियमों के बारे में सुझाव दिया कि प्रासंगिक संस्थाओं की गतिविधियों के अनुसार दायित्वों को तर्कसंगत बनाने और उपभोक्ताओं को समय पर रिफंड सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं पर वापसी से जुड़ी देनदारी को सीमित करने की जरूरत है।

नैसकॉम ने शुक्रवार को कहा कि प्रस्तावित ई-कॉमर्स नियमों पर उसकी सिफारिशें उपभोक्ता संरक्षण को मजबूत करने पर केंद्रित हैं, और यह सुनिश्चित करती हैं कि दायित्व और अंतर्निहित जोखिमों स्पष्ट हों।

सरकार द्वारा 21 जून को जारी ई-कॉमर्स नियमों के मसौदे में ई-कॉमर्स मंचों पर धोखाधड़ी वाली तेज बिक्री (फ्लैश सेल) और माल एवं सेवाओं की गलत बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। मुख्य अनुपालन अधिकारी/शिकायत निवारण अधिकारी की नियुक्ति उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम, 2020 के तहत प्रस्तावित प्रमुख संशोधनों में से एक है।

नैसकॉम ने कहा, ‘‘कुछ प्रस्तावित संशोधन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के दायरे से परे लगते हैं और इसके बजाय या तो प्रतिस्पर्धा कानून, 2002 या सूचना प्रौद्योगिकी कानून, 2000 के तहत आते हैं... अपने प्रस्तुतीकरण में हमने प्रस्तावित संशोधनों की खंड-दर-खंड समीक्षा की और आगे का रास्ता सुझाया है।’’

सरकार ने सोमवार को उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम, 2020 में प्रस्तावित संशोधनों पर हितधारकों द्वारा सुझाव देने की समयसीमा पांच अगस्त तक बढ़ा दी थी। इससे पहले ई-कॉमर्स नियमों के मसौदे पर सार्वजनिक सुझाव देने की अंतिम तिथि छह जुलाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान