लाइव न्यूज़ :

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को दिए 50 हजार पीपीई किट

By भाषा | Updated: November 25, 2020 16:22 IST

Open in App

लखनऊ, 25 नवंबर ई-कॉमर्स कम्पनी फ्लिपकार्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को स्वास्थ्यकर्मियों के उपयोग के लिए 50 हजार व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट बुधवार को भेट किए।वायरस के संक्रमण से बचाने में सहायक ये किट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यहां उनके सरकारी आवास पर एक कार्यक्रम में प्रदान किए गए।

एक बयान के अनुसार फ्लिपकार्ट के प्रतिनिधियों ने बुधवार को परमार्थ संगठन 'गिव इंडिया फाउंडेशन' के साथ मिलकर मुख्यमंत्री को कोविड-19 से सुरक्षा के लिए 50 हजार पीपीई किट प्रदान किए।

उत्तर प्रदेश सरकार के साथ इस भागीदारी पर फ्लिपकार्ट के रजनीश कुमार ने कहा फ्लिपकार्ट उत्तर प्रदेश की जनता को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने कहा कि हमें गर्व है कि हम राज्य सरकार को कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि गिव इंडिया के सहयोग से राज्य सरकार को 50,000 पीपीई किट दिए गए हैं जिसके इस्‍तेमाल राज्य के स्वास्थ्य कर्मी कोरोना वायरस की महामारी में मरीजों की सेवा के दौरान खुद को संक्रमण से बचाने के लिए कर सकेंगे।

बयान में कहा गया कि इससे पहले भी फ्लिपकार्ट उत्तर प्रदेश सरकार को कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए 50,000 से अधिक पीपीई किट और एन-95 मास्‍क दान कर चुका है।

बयान के मुताबिक देश भर में कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए फ्लिपकार्ट अब तक 10 लाख से अधिक मेडिकल गाउन तथा छह लाख से अधिक एन-95 मास्‍क दे चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें