लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन खुलने की शुरुआत में शेयर बाजार में बढ़ोतरी, सेंसेक्स 879 अंक उछला, निफ्टी 9,800 अंक से ऊपर

By भाषा | Updated: June 1, 2020 17:23 IST

लॉकडाउन के ढील के दौरान शेयर बाजारों को अच्छा समर्थन दिया जिससे प्रमुख सूचकांकों में अच्छा सुधार दिखा। मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 879 अंक उछलकर 33,303 अंक पर पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में लॉकडाउन खुलने की शुरुआत होने से बाजार शेयर बाजारों को अच्छा समर्थन दिया जिससे प्रमुख सूचकांकों में अच्छा सुधार दिखा। एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड तथा टीसीएस के शेयरों में बढ़त से मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 879 अंक उछलकर 33,303 अंक पर पहुंच गया।

मुंबई: लॉकडाउन को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने से उत्साहित निवेशकों ने आज बाजार शेयर बाजारों को अच्छा समर्थन दिया जिससे प्रमुख सूचकांकों में अच्छा सुधार दिखा। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड तथा टीसीएस के शेयरों में बढ़त से मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 879 अंक उछलकर 33,303 अंक पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में मजबूती से भी स्थानीय बाजार को बल मिला।

दिन में बीएसई-30 सेंसेक्स एक समय तक 1,250 अंक के उछाल पर था। कारोबार की समाप्ति पर यह पिछले बंद के मुकाबले 879.42 अंक यानी 2.57 प्रतिशत बढ़कर 33,303.52 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 245.85 अंक यानी 2.57 प्रतिशत बढ़कर 9,826.15 अंक पर बंद हुआ। बजाज फाइनेंस का शेयर करीब 11 प्रतिशत लाभ में रहा। टाइटन, टाटा स्टील, स्टेट बैंक, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी बढ़त रही।

इसके विपरीत सन फार्मा, नेस्ले इंडिया और अल्ट्रा टेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट का रूख रहा। ब्रोकिंग फर्म आनंद राठी के इक्विटी शोध प्रमुख नरेन्द्र सोलंकी के अनुसार एशियाई बाजारों में तेजी के रुख के बीच भारतीय बाजारों में सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक रही। अर्थव्यवस्था के कोरोना वायरस लॉकडाउन से धीरे धीरे बाहर निकलने की उम्मीद से बाजार का विश्वास बढ़ा है।

गृह मंत्रालय ने शनिवार को कहा है कि प्रतिबंध से छूट का पहला चरण या अनलॉक- 1 को 8 जून से शुरू किया जायेगा। इसके तहत देश में 25 मार्च से लागू लॉकडाउन को काफी हद तक खोल दिया जायेगा। शॉपिंग मॉल, रेस्त्रां और धार्मिक स्थानों को भी खोल दियाय जायेगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोरोना वायरस के कुल मामले 1.90 लाख तक पहुंच गया हैं जबकि मरने वालों का आंकड़ा 5,394 तक पहुंच गया है। वहीं दुनियाभर में इस बीमारी से संक्रमितों का आंकड़ा 61.66 लाख और मरने वालों की संख्या 3-72 लाख तक पहुंच गई है। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNiftyStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम