लाइव न्यूज़ :

मांग कमजोर होने से स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में भाव टूटे

By भाषा | Updated: July 7, 2021 17:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई मांग कमजोर होने से स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को लगभग सभी तेल-तिलहनों के भाव में गिरावट आई।

बाजार सूत्रों के अनुसार मलेशिया एक्सचेंज में डेढ़ प्रतिशत की गिरावट रही, जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में 1.5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। इसका असर स्थानीय कारोबार पर हुआ।

उन्होंने कहा कि गिरावट के आम रुख के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के भाव पूर्ववत बने रहे।

उन्होंने कहा कि तेल कारोबार में ऐसी चर्चा है कि सरकार दलहन की तरह तिलहन में भी स्टॉक रखने की सीमा (स्टॉक लिमिट) तय करने वाली है। उन्होंने कहा कि इस कदम का कोई औचित्य नहीं है क्योंकि सोयाबीन न तो किसानों के पास है और न ही व्यापारियों के पास। बाजार में ऊंचा भाव होने की वजह से सबने अपना माल निकाल दिया। व्यापारियों के पास सरसों का स्टॉक नहीं है बल्कि पेराई मिलों के पास जरूर सीमित मात्रा में सरसों का स्टॉक है। किसानों के पास भी सरसों का कुछ स्टॉक है लेकिन उन पर ‘स्टॉक लिमिट’ का मानदंड लागू नहीं होता। किसान रोक-रोक कर मंडियों में अपना माल ला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ‘स्टॉक लिमिट’ लागू करने का बाजार पर प्रतिकूल असर ही होगा क्योंकि सरसों की अगली फसल आने में अभी लगभग आठ महीने का समय है।

सूत्रों ने कहा कि सरसों की कम उपलब्धता के कारण राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 40-50 प्रतिशत पेराई मिलें बंद हो चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में पिछले साल के मुकाबले सोयाबीन की बुवाई के रकबे में 30-35 प्रतिशत घटा है जिसका एकमात्र कारण किसानों के पास अच्छे बीज की कमी होना था।

सरकार को देशी तेल-तिलहन मामले में आत्मनिर्भरता हासिल करने पर जोर देना होगा और इसके लिए सिर्फ किसानों को लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करना होगा। लाभकारी मूल्य सुनिश्चित होने पर किसान खुद ब खुद बाकी रास्ता तय करने की काबिलियत रखते हैं।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,275 - 7,325 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,595 - 5,740 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,900 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,135 - 2,265 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,350 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,320 -2,370 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,420 - 2,530 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,000 - 17,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,000 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,700 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,550 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,350 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,000 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,300 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो