लाइव न्यूज़ :

विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख से स्थानीय तेल तिलहन बाजार में भी भाव ऊंचे

By भाषा | Updated: July 2, 2021 20:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई विदेशी बाजारों में मजबूती आने के बीच मंडियों में कम आवक और मांग बढ़ने से स्थानीय तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को लगभग सभी तेल तिलहनों के भाव बढ़त के साथ बोले गये।

खाद्यतेलों के आयात शुल्क में कमी किये जाने के सरकार के कदम का लाभ ग्राहकों को मिलता नहीं दिख रहा। विदेशों में खाद्य तेलों के भाव चढ़ गये जिससे स्थानीय तेल तिलहन बाजार में भी मजबूती का रुख बन गया।

बाजार सूत्रों के अनुसार सरकार द्वारा कच्चे पॉम तेल के आयात शुल्क में पांच प्रतिशत कटौती करने के बाद मलेशिया एक्सचेंज सवा दो प्रतिशत और शिकागो एक्सचेंज रात से लगभग दो प्रतिशत बढ़ गया। सरकार ने देश में खाद्यतेलों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए आयात शुल्क में कटौती की लेकिन विदेशों में भाव बढ़ाने से यह कदम बेअसर साबित होता दिख रहा है।

सूत्रों के मुताबिक सरसों की बढ़ती मांग के बीच आगरा, सलोनी और कोटा में सरसों तिलहन की खरीद पहले के 7,550 रुपये से बढ़कर 7,650 रुपये क्विन्टल हो गई।

जानकारी सूत्रों का कहना है कि बांग्लादेश, नेपाल के रास्ते कच्चा पॉम तेल (सीपीओ), पामोलीन और वनस्पति घी के साथ अन्य तेलों का शुल्क मुक्त आयात घरेलू तेल तिलहन उद्योग के लिये नया सिरदर्द पैदा कर रहा है। इस रास्ते होने वाले खाद्य तेलों के आयात पर सरकार को जीएसटी के साथ साथ घरेलू उद्योगों के हित में संतुलन साधते हुये कुछ अन्य शुल्क अथवा उपकर आदि लगाना चाहिये।

सहकारी संस्था हाफेड ने हालांकि सरसों की खरीद के लिए निविदा मंगाई है। लेकिन सरसों की अगली पैदावार अधिक रहने की उम्मीदों को देखते हुए देश के लिए अच्छी किस्म के बीजों का इंतजाम रखना लाभप्रद रहेगा।

निर्यात के साथ साथ स्थानीय खपत मांग बढ़ने से मूंगफली तेल तिलहनों में सुधार आया। मांग निकलने से बिनौला भी लाभ के साथ बंद हुआ।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,350 - 7,400 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,495 - 5,640 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,500 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,085 - 2,215 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,370 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,325 -2,375 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,425 - 2,535 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,000 - 17,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,900 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,550 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,500 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,300 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,000 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,250 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें