लाइव न्यूज़ :

डुकाटी ने 'मॉन्स्टर' बाइक की नयी श्रृंखला पेश की, कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू

By भाषा | Updated: September 23, 2021 19:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली,₨ 23 सितंबर इटली की सुपरबाइक विनिर्माता कंपनी डुकाटी ने बृहस्पतिवार को भारतीय बाजार में अपनी मोटरसाइकिल 'मॉन्स्टर' की नयी श्रृंखला पेश की। इसकी कीमत 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी।

डुकाटी ने एक बयान में कहा कि इस श्रृंखला में मॉन्स्टर और मॉन्स्टर प्लस संस्करण शामिल हैं, जिनकी कीमत क्रमश : 10.99 लाख रुपये और 11.24 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू है।

कंपनी के अनुसार नयी मॉन्स्टर मोटरसाइकिल में 937 सीसी का नया इंजन है, जो 6,500 आरपीएम पर 93 एनएम के अधिकतम टॉर्क के साथ 111 हार्सपावर की शक्ति प्रदान करता है।

इसके अलावा मोटरसाइकिल तीन अलग-अलग मोड -स्पोर्ट, अर्बन और टूरिंग - के साथ आती है, जो चालकों को अपने अनुसार मोटरसाइकिल चलाने में मदद करते है।

डुकाटी इंडिया के प्रबंध निदेशक बिपुल चंद्रा ने कहा, ‘‘नई मॉन्स्टर श्रृंखला पूरी तरह से एक नई मोटरसाइकिल है, जिसे अधिक स्पोर्टी, हल्की और आसानी से चालाने के लिए बनाया गया है। इसे इस तरह से बनाया गया है, जिससे नए सवारों के साथ-साथ अधिक अनुभवी लोगों के लिए भी सुलभ बनाया जा सके।’’

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर मॉन्स्टर श्रृंखला को शानदार प्रतिक्रिया मिली है और विश्वास है कि यह भारत में भी बाइक चलाने वालों के बीच हिट साबित होगी।

उन्होंने कहा कि मॉन्स्टर मॉडल डुकाटी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल हैं। वर्ष 1993 से अबितक इस मॉडल की 3.5 लाख अधिक इकाई बेचीं जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें