लाइव न्यूज़ :

अब 2022 में निकलेगा एयरपाेर्ट निजीकरण का टेंडर, सलाहकार कंपनी काम में जुटी

By वसीम क़ुरैशी | Updated: August 8, 2021 20:41 IST

नए सिरे से एयरपाेर्ट निजीकरण के लिए टेंडर डाॅक्यूमेंट तैयार करने के लिए सलाहकार की नियुक्ति की गई.

Open in App
ठळक मुद्देसलाहकार कंपनी अपना काम पूरा करने में करीब तीन माह का वक्त लेगी.2019 में हैदराबाद की कंपनी काे सर्वाधिक बाेली लगाने पर टेंडर दिया गया था.इसे बढ़ाकर 14.49 प्रतिशत किया गया.

नागपुरः डाॅ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल के निजीकरण की 10 साल से जारी काेशिशाें के बाद अब एक साल और बीत जाएगा. 2020 में जीएमआर की बाेली रद्द हाेने के बाद 2021 का यह आधा हिस्सा भी काेविड के असर में ही बीत गया.

 

 

इसके बाद नए सिरे से एयरपाेर्ट निजीकरण के लिए टेंडर डाॅक्यूमेंट तैयार करने के लिए सलाहकार की नियुक्ति की गई. बताया जा रहा है कि सलाहकार कंपनी अपना काम पूरा करने में करीब तीन माह का वक्त लेगी. इसके बाद कुछ अप्रूवल के साथ टेंडर निकाला जाएगा.

2019 में हैदराबाद की कंपनी काे सर्वाधिक बाेली लगाने पर टेंडर दिया गया था. इस टेंडर में कुल लाभ में 5.76 फीसदी मिहान इंडिया लिमिटेड (एमआईएल) काे देना तय हुआ था. लेकिन लाभ की ये हिस्सेदारी बेहद कम पाई गई. इसके बाद इसे बढ़ाकर 14.49 प्रतिशत किया गया.

इसके बाद भी लाभ की हिस्सेदारी पर असंताेष और प्राॅफिट शेयरिंग में प्रति यात्री राजस्व की हिस्सेदारी के माॅडल काे प्राथमिकता देने के विचार के बीच जीएमआर की बाेली रद्द कर दी गई. इसके बाद बीते माह ही नागपुर एयरपाेर्ट टेंडर डाॅक्यूमेंट तैयार करने के लिए सलाहकार कंपनी की नियुक्ति की गई है. कंपनी के एमआईएल के अधिकारियाें की बैठकें भी हाे चुकी हैं.

2022 में टेंडर अपेक्षित

प्राेजेक्ट मैनेजमेंट इम्पलीमेंट कंपनी (पीएमआईसी) की गाइडलाइंस के तहत कंसल्टेंट कंपनी काम कर रही है. हमारी ओर से कंपनी काे एयरपाेर्ट से जुड़ी सभी संबंधित आवश्यक जानकारियां दी जा चुकी हैं. इसके आधार पर ही कंसल्टेंट डाॅक्यूमेंट तैयार करेगा.

यह तैयार हाेने पर पीएमआईसी, एमएडीसी व एमआईएल बाेर्ड से मंजूरी के बाद जनवरी या मार्च 2022 टेंडर निकाला जाएगा. इस बीच एयरपाेर्ट पर यात्री सुविधा के लिए आवश्यक फ्रिस्किंग एरिया में विस्तार किया जा रहा है. इसके अलावा पैसेंजर के लिए अधिक बैठक व्यवस्था की जा रही है. आबिद रूही, वरिष्ठ विमानतल निदेशक, एमआईएल

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम