लाइव न्यूज़ :

घरेलू विमान यात्री की संख्या अक्टूबर में 67 प्रतिशत बढ़कर 88 लाख हुई: इक्रा

By भाषा | Updated: November 9, 2021 16:25 IST

Open in App

मुंबई, नौ नवंबर कोविड-19 संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट और त्योहारी सीजन की मांग के कारण घरेलू विमान यात्रियों की संख्या अक्टूबर में सालाना आधार पर 67 प्रतिशत बढ़कर लगभग 87-88 लाख हो गयी। इक्रा की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा के मुताबिक, अक्टूबर 2020 में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या 52.71 लाख थी।

इक्रा ने कहा कि इसके अलावा घरेलू एयरलाइंस ने अक्टूबर 2020 के 49,150 उड़ानों की तुलना में इस साल अक्टूबर में 72,000 के साथ 46 प्रतिशत अधिक उड़ानें संचालित कीं। वहीं क्रमिक आधार पर अक्टूबर, 2021 में उड़ानों की संख्या लगभग 18 प्रतिशत अधिक थी।

हालांकि, विमान ईंधन (एटीएफ) की ऊंची कीमतों की वजह से निकट अवधि में चुनौती बनी हुई है। ईँधन की कीमतों में नवंबर 2021 में 13.9 प्रतिशत की क्रमिक वृद्धि दर्ज की गयी।

इक्रा के उपाध्यक्ष और क्षेत्र प्रमुख सुप्रियो बनर्जी ने कहा कि अक्टूबर, 2021 के लिए, औसत दैनिक उड़ानें लगभग 2,400 थी, जो अक्टूबर, 2020 के 1,585 से काफी अधिक हैं। सितंबर, 2021 में यह संख्या लगभग 2,100 थी।

उन्होंने कहा कि इस साल अक्टूबर के दौरान प्रति उड़ान, यात्रियों की औसत संख्या 122 थी, जबकि इससे पहले के महीने में प्रति उड़ान औसतन 117 यात्रियों ने सफर किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Local Body Polls Result: महायुति 214, एमवीए 49, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, जानें किस पार्टी को कितनी सीटें

क्रिकेटस्मृति मंधाना श्रीलंका के खिलाफ पहले T20I में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल करने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनी

भारतस्थानीय निकाय चुनावः 286 में से 212 सीट पर जीत?, अशोक चव्हाण बोले- भाजपा के 3,300 पार्षद निर्वाचित, जनवरी 2026 में 29 नगर निगमों चुनावों पर असर दिखेगा?

भारतबिहार में फाइनेंस कंपनियों के कर्ज से परेशान लोग आत्महत्या करने को मजबूर, पुलिस ने लिया गंभीरता से, ईओयू को दी कार्रवाई की जिम्मेदारी

भारतमुंबई निगम चुनावः नगर परिषद और पंचायत में करारी हार?, ठाकरे-पवार को छोड़ वीबीए-आरपीआई से गठजोड़ करेंगे राहुल गांधी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनागपुर नगर निगम चुनावः अगला महापौर भाजपा से हो, नितिन गडकरी ने कहा-विकास कार्य केवल एक ट्रेलर, "फिल्म अभी शुरू होनी बाकी है"

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: आज के ईंधन के दाम: दिल्ली, मुंबई से लेकर पटना तक; जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

कारोबारPost Office Scheme: 1000 हजार रुपये से शुरू करें पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम, 5 साल बाद मिलेगा 4 लाख का निवेश; जानें कैसे मिलेगा फायदा

कारोबारअब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानें तरीका और इसके फायदे

कारोबारखरीफ के लिए 425 करोड़ रुपए, किसानों से दलहन-तिलहन उपार्जन की केन्द्र ने दी स्वीकृति