लाइव न्यूज़ :

घरेलू हवाई यातायात अगस्त में 31 प्रतिशत बढ़कर 66 लाख यात्रियों पर पहुंचा: इक्रा

By भाषा | Updated: September 6, 2021 19:56 IST

Open in App

मुंबई, छह सितंबर साख रेटिंग एजेंसी इक्रा ने सोमवार को कहा कि घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में वृद्धि का क्रम जारी है। अगस्त माह के दौरान हवाई यात्रियों की संख्या इससे पिछले महीने की तुलना में 31 प्रतिशत बढ़कर 66 लाख तक पहुंच गई।

इक्रा ने एक बयान में कहा कि जुलाई 2021 में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 51 लाख थी। वहीं एक साल पहले अगस्त 2020 में मात्र 28.3 लाख लोगों ने ही हवाई यात्रा की थी। पिछले साल के मुकाबले इस साल अगस्त में इसमें 131 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में लगातार सुधार के बावजूद, मांग पर दबाव बना हुआ है। ऐसा इसलिए है क्योंकि महामारी का डर अभी भी बना हुआ है और लोग सिर्फ जरूरी यात्रा ही कर रहे हैं।

इक्रा के कॉरपोरेट उपाध्यक्ष और सह-समूह प्रमुख किंजल शाह ने कहा, ‘‘हवाई यात्रा की मांग में सुधार जारी है और अगस्त में यह लगभग 31 प्रतिशत बढ़कर 65-66 लाख हो गया, जबकि जुलाई 2021 में यह आंकड़ा 50.1 लाख था। साथ ही इसमें वार्षिक आधार पर लगभग 131 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।’’

विमानन कंपनियों के क्षमता उपयोग के लिहाज से अगस्त में करीब 99 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और अगस्त 2020 में 28,834 उड़ानों के मुकाबले अगस्त 2021 में 57,500 उड़ानें भरी गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?