लाइव न्यूज़ :

Dollar VS Rupees: रुपया शुरुआती कारोबार में 2 पैसे की गिरावट के साथ 86.55 प्रति डॉलर पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2025 11:02 IST

Dollar VS Rupees: शुरुआत में रुपये में तेजी आई, लेकिन फिर कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी फंड की निकासी के कारण शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे गिरकर 86.55 पर आ गया।

Open in App

Dollar VS Rupees: रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ 86.55 प्रति डॉलर पर आ गया। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी की भारी निकासी से घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक धारणा खत्म हो गई, जिसका असर घरेलू मुद्रा पर पड़ा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि, कमजोर होती अमेरिकी मुद्रा ने निचले स्तर पर स्थानीय मुद्रा को समर्थन दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.50 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती सौदों के बाद डॉलर के मुकाबले 86.45 पर पहुंच गया। हालांकि, स्थानीय मुद्रा ने जल्द ही बढ़त खो दी और डॉलर के मुकाबले 86.55 पर कारोबार करने लगी जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.53 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 109.07 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.96 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 8,132.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :डॉलरमनीबिजनेसUSभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स