लाइव न्यूज़ :

डीएलएफ की इकाई डीसीसीडीएल को जल संरक्षण के लिये मिला प्रमाणपत्र

By भाषा | Updated: December 6, 2021 19:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर जमीन-जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनी डीएलएफ की किराया इकाई डीसीसीडीएल को हरियाणा के गुरुग्राम में अपनी वाणिज्यिक इमारतों में जल संरक्षण के लिये यूएस ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल का ‘एलईईडी जीरो वॉटर’ प्रमाणपत्र मिला है।

डीएलएफ ने सोमवार को एक बयान में कहा कि डीएलएफ साइबर सिटी डेवलपर्स लिमिटेड (डीसीसीडीएल) को यूएस ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल का एलईईडी (ऊर्जा और पर्यावरण डिजाइन के क्षेत्र में अगुवा) जीरो वॉटर प्रमाणपत्र मिला है। डीसीसीडीएल, डीएलएफ लिमिटेड और निवेश कंपनी जीआईसी का संयुक्त उद्यम है।

बयान के अनुसार, कंपनी ने गुरुग्राम की डीएलएफ साइबर सिटी में 1.38 करोड़ वर्ग फुट में फैली अपनी वाणिज्यिक संपत्तियों में जल संरक्षण का कार्य किया है। इसके तहत कंपनी ने इमारतों में पानी के संरक्षण को लेकर वास्तविक खपत की तुलना में पुनर्चक्रण और वैकल्पिक स्रोतों का उपयोग किया।

एलईईडी जीरो वॉटर प्रमाणपत्र उन इमारतों को मान्यता देता है जहां जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया जाता है। यह प्रमाणपत्र यूएस ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल देती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें