लाइव न्यूज़ :

वित्तवर्ष 2021 में डीएलएफ की बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 3,084 करोड़ रुपये की हुई

By भाषा | Updated: June 12, 2021 16:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जून रियल्टी प्रमुख डीएलएफ ने पिछले वित्तवर्ष में 3,084 करोड़ रुपये की आवासीय संपत्तियों की बिक्री की, जो वित्तवर्ष 2019-20 में हुई बिक्री से 24 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। महामारी के बावजूद कंपनी को पूर्ण और आवासों के लिए बेहतर मांग देखने को मिली।

निवेशकों को दी गई प्रस्तुति के अनुसार, कंपनी की बिक्री बुकिंग वित्तवर्ष 2019-20 में 2,485 करोड़ रुपये की हुई थी।

डीएलएफ ने कहा, "वित्तवर्ष की पहली तिमाही की खामोशी के बावजूद वित्तवर्ष के लिए 3,084 करोड़ रुपये की नई बिक्री हुई।"

कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के लिए देशव्यापी लॉकडाऊन के कारण वित्तवर्ष 2020-21 की जून तिमाही के दौरान आवास की बिक्री बुरी तरह प्रभावित हुई।

डीएलएफ ने कहा, "आवासीय मांग ने वित्तवर्ष 2021 के उत्तरार्द्ध के दौरान मजबूत प्रदर्शन किया। वित्तवर्ष 2022 की प्रथम तिमाही लॉकडाउन प्रतिबंधों के कारण प्रभावित हो सकता है।"

कंपनी को गुरुग्राम में अपनी स्वतंत्र मंजिल वाले आवासों के लिए अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

प्रस्तुति के अनुसार, डीएलएफ ने पिछले वित्तवर्ष के दौरान 51.2 लाख वर्ग फुट सहित 2,169 इकाइयों के लिए कब्जा पत्र जारी किए।

शुक्रवार को, डीएलएफ ने 31 मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए 480.94 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा दर्ज किया।

एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 1,857.76 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 1,906.59 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 1,873.80 करोड़ रुपये थी।

वित्तवर्ष 2020-21 में, डीएलएफ ने पिछले साल की समान अवधि में हुए 583.19 करोड़ रुपये के शुद्ध घाटे के मुकाबले 1,093.61 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया।

पिछले वित्तवर्ष में कुल आय घटकर 5,944.89 करोड़ रुपये रह गई, जो वित्तवर्ष 2019-20 में 6,888.14 रुपये थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें