लाइव न्यूज़ :

Diwali Offer: 58 प्रतिशत शहरी लोग दिवाली पर खरीदारी की बना रहे योजना, 39 फीसदी को ऑनलाइन ‘सेल’ का इंतजार, जानें सर्वे में क्या कहा

By भाषा | Updated: September 8, 2022 22:26 IST

Diwali Offer: सर्वेक्षण में शामिल प्रत्येक 10 में से छह लोग दिवाली के मौके पर किसी-न-किसी तरह की खरीदारी की योजना बना रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देत्योहारों के मौसम में खरीदारी की तैयारी महिलाओं की तुलना में पुरुषों में कहीं अधिक है।सर्वेक्षण में शामिल 62 प्रतिशत पुरुष प्रतिभागियों ने दिवाली पर खरीदारी करने की संभावना जताई है।महिलाओं के मामले में यह अनुपात 55 प्रतिशत है।

Diwali Offer: त्योहारी मौसम शुरू होने के साथ ही 58 प्रतिशत शहरी लोग दिवाली पर खरीदारी की योजना बना रहे हैं जबकि 39 प्रतिशत लोग ऑनलाइन खरीदारी करने की सोच रहे हैं। वैश्विक शोध एवं विश्लेषण समूह यूगॉव की तरफ से किए गए एक सर्वेक्षण में यह संभावना जताई गई है।

इस सर्वेक्षण में शामिल प्रत्येक 10 में से छह लोग दिवाली के मौके पर किसी-न-किसी तरह की खरीदारी की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा सर्वेक्षण से यह भी पता चलता है कि त्योहारों के मौसम में खरीदारी की तैयारी महिलाओं की तुलना में पुरुषों में कहीं अधिक है।

सर्वेक्षण में शामिल 62 प्रतिशत पुरुष प्रतिभागियों ने दिवाली पर खरीदारी करने की संभावना जताई है जबकि महिलाओं के मामले में यह अनुपात 55 प्रतिशत है। हालांकि, ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन का असर इस सर्वेक्षण में भी देखने को मिला है।

इसके मुताबिक, प्रत्येक पांच में से दो व्यक्ति त्योहारी मौसम में ई-कॉमर्स कंपनियों की तरफ से लाई जाने वाली बड़ी त्योहारी पेशकश पर खरीदारी करने का मन बना रहे हैं। सर्वेक्षण के मुताबिक, त्योहारी मौसम के फौरन बाद शादियों का मौसम शुरू हो जाएगा जिसमें लगभग प्रत्येक तीसरा व्यक्ति खरीदारी करने की सोच रहा है। 

टॅग्स :दिवालीऑनलाइन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारUPI Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI पेमेंट का तरीका, जानें RBI का नया नियम

कारोबारयूपीआई के नियमों में बदलाव, लेनदेन करने से पहले जान लें ये बड़ी बातें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारSpecial Trains: पूरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती