लाइव न्यूज़ :

छह साल में 37 करोड़ एलईडी बल्ब का वितरण: ईईएसएल

By भाषा | Updated: January 5, 2021 21:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जनवरी सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी इफीशिएंसी सर्विसेज लि. (ईईएसएल) ने मंगलवार को कहा कि उजाला योजना के तहत पिछले छह साल में 36.69 करोड़ से अधिक एलईडी बल्ब वितरित किये गये हैं। जबकि सड़कों पर लाइट लगाने के राष्ट्रीय कार्यक्रम (एसएलएनपी) के तहत 1.14 करोड़ एलईडी लगाये गये।

ईईएसएल ने एक बयान में कहा कि इन सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से अब तक संचयी रूप से 55.32 अरब किलोवाट सालाना बिजली की बचत हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने पांच जनवरी, 2015 को उजाला और एसएलएनपी कार्यक्रमों की शुरूआत की थी। मंगलवार को इसके छह साल पूरे हो गये। दोनों कार्यक्रमों को ईईएसएल ने क्रियान्वित किया।

बयान के अनुसार, ‘‘ईईएसएल ने 36.69 करोड़ एलईडी बल्ब वितरित किये और 1.5 करोड़ एलईडी स्ट्रीटलाइट लगाये। इससे संचयी रूप से 55.32 अरब किलोवाट सालाना ऊर्जा की बचत हुई।’’

ईईएसएल के अनुसार देश भर में कुल 36.69 करोड़ एलईडी के वितरण से सालाना 47.65 अरब किलोवाट बिजली की बचत हुई। इससे अधिकतम 9,540 मेगावाट बिजली की मांग कम हुई। साथ ही सालाना 3.859 करोड़ टन कार्बन डॉईआक्साइड (सीओ2) उत्सर्जन में कमी आयी है।

इसके अलावा कार्यक्रम के तहत किफायती दाम पर 72 लाख एलईडी ट्यूबलाइट और 23 लाख ऊर्जा दक्ष पंखे भी वितरित किये गये।

इस मौके पर केंद्रीय बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने कहा, ‘‘उजाला और एसएलएनपी दोनों कार्यक्रम बड़े पमाने पर सामाजिक-आर्थिक बदलाव के लिहाज से अहम रहे हैं। इससे न केवल कार्बन उत्सर्जन में कमी आयी बल्कि सतत विकास को बढ़ावा मिला है...।’’

उन्होंने कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक लागू करने और देश के बिजली क्षेत्र में बदलाव के छह साल पूरे होने को लेकर ईईएसएल को बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें