लाइव न्यूज़ :

एचसीसी, श्रमिकों के बीच विवाद सुलझाया गया : श्रम मंत्रालय

By भाषा | Updated: August 6, 2021 22:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली छह अगस्त श्रम और रोजगार मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि अखिल भारतीय एचसीसी मजदूर यूनियन और एचसीसी लिमिटेड के बीच के विवाद को सुलझा लिया गया है।

मंत्रालय ने बताया कि कंपनी कर्मचारियों को छंटनी मुआवजे, बोनस, ग्रैच्युटी और अन्य लाभों के रूप में 27 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी।

श्रम मंत्रालय के बयान के अनुसार अखिल भारतीय एचसीसी मजदूर यूनियन और एचसीसी के प्रबंधन के बीच एक विवाद हो गया था। एचसीसी लि. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की एक ठेकेदार है।

मजदूर यूनियन इस मामले में नौ महीने के लिए 600 अनुबंधित श्रमिकों को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए मजदूरी के भुगतान के साथ-साथ अन्य सेवा लाभ जैसे बोनस और मजदूरी के साथ छुट्टी के भुगतान की मांग कर रही थी।

वही ठेकेदार का ठेका कार्य 21 मई को समाप्त होने वाला था और इस बीच यूनियन ने सभी ठेका श्रमिकों को देय छंटनी मुआवजे और ग्रैच्युटी की भी मांग की थी।

इस मामले को डीवाईसीएलसी (सी), कोलकाता द्वारा सुलह के लिए अपने अधीन लिया गया था। जिसके बाद ठेकेदार, यूनियन और प्रमुख नियोक्ता को आमंत्रित करके कई चर्चाएं की गई थीं।

मंत्रालय के बयान के अनुसार कई चर्चाओं के बाद पांच अगस्त 2021 को नियोक्ता और यूनियन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने पर सहमति बनी। जिसमे नियोक्ता मूल रूप से सभी ठेका श्रमिकों को इन लाभों का भुगतान करने के लिए सहमत हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें