लाइव न्यूज़ :

डिश टीवी की वार्षिक आम सभा बृहस्पतिवार को, यस बैंक के रुख पर रहेगी नजर

By भाषा | Updated: December 29, 2021 15:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर डीटीएच सेवा प्रदाता डिश टीवी की वार्षिक आम सभा बैठक बृहस्पतिवार को होगी। कंपनी के प्रवर्तकों और सबसे बड़े शेयरधारक यस बैंक के बीच जारी विवाद की वजह से यह बैठक दो बार स्थगित हो चुकी है।

डिश टीवी की 33वीं सालाना आम सभा (एजीएम) में अशोक कुरियन को फिर से निदेशक मंडल में शामिल करने और वित्तीय विवरण को स्वीकृति देने का प्रस्ताव रखे जाने की संभावना है। यस बैंक डिश टीवी के पुनर्गठन की मांग करते हुए इसके प्रबंध निदेशक जवाहर गोयल एवं चार अन्य निदेशकों को बोर्ड से हटाने की मांग कर चुका है।

यस बैंक ने इस मामले को राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ के समक्ष भी उठाया है। अधिकरण की पीठ ने पिछले सप्ताह डिश टीवी की इस मांग पर कोई आदेश नहीं दिया कि यस बैंक को एजीएम में मताधिकर से रोक दिया जाए।

डिश टीवी में 24.18 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाला यस बैंक इसका सबसे बड़ा शेयरधारक है। उसने डिश टीवी के पुनर्गठन के लिए आपात बैठक बुलाने की मांग की थी लेकिन कंपनी प्रबंधन ने इसे मानने से इनकार कर दिया था।

ऐसी स्थिति में डिश टीवी की एजीएम इस कंपनी पर सुभाष चंद्रा के परिवार का नियंत्रण बने रहने के लिहाज से काफी अहम हो सकती है।

कंपनी की तरफ से एजीएम में तीन प्रस्ताव पेश किए जाने की तैयारी है। वित्त वर्ष 2020-21 के वित्तीय विवरणों पर शेयरधारकों की मंजूरी लेना, गैर-कार्यकारी निदेशक कुरियन के नाम पर मुहर लगवाना और लागत ऑडिटर के भुगतान की स्वीकृति देना इसका एजेंडा होगा।

इस मसले पर तीन सलाहकार फर्मों- स्टेकहोल्डर्स एम्पावरमेंट सर्विसेज (एसईएस), इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर एडवाइजरी सर्विसेज (आईआईएएस) और इन्गवर्न की राय भी बंटी हुई है।

जहां आईआईएएस और एसईएस ने शेयरधारकों को प्रबंधन की तरफ से लाए जाने वाले प्रस्तावों के खिलाफ मत देने की सलाह दी है वहीं इन्गवर्न ने प्रबंधन के साथ खड़े होने की सलाह दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?