लाइव न्यूज़ :

उपक्रम को जुझारू बनाने, कारोबार में मजबूती के लिए अब डिजिटल प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण : नडेला

By भाषा | Updated: January 28, 2021 23:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला ने बृहस्पतिवार को कहा कि महामारी के दौरान डिजिटल प्रौद्योगिकी की स्वीकार्यता काफी तेजी से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि आज डिजिटल प्रौद्योगिकी किसी उपक्रम के जुझारूपन और कारोबार की मजबूती को कायम रखने के प्रयासों में महत्वपूर्ण हो गई है।

नडेला ने टाइकॉन दिल्ली-एनसीआर के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी उत्पादकता लाभ का अगला स्तर ला रही है और उद्योगों की दक्षता बढ़ाने में मदद कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस महमारी ने बुनियादी रूप से डिजिटल बदलाव को तेजी से दी है, जो मुझे लगता था कि यह एक दशक लंबी प्रक्रिया होगी। हमने जबर्दस्त संरचना बदलाव देखा है।’’

नडेला ने कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिीकी आज कारोबार के जुझारूपन और निरंतरता दोनों के लिए महत्वपूर्ण हो गई है। साथ ही इससे अगले स्तर का उत्पादकता बदलाव आया है तथा उद्योगों की दक्षता बढ़ी है।

उन्होंने खुदरा, स्वास्थ्य सेवा और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों का उदाहरण दिया, जो डिजिटल प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर महामारी के दौरान ग्राहकों तक पहुंचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?