लाइव न्यूज़ :

CBI की सबसे बड़ी जांच! DHFL से जुड़ा मामला, 34615 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, जानिए इस बारे में

By विनीत कुमार | Updated: June 24, 2022 13:55 IST

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की अगुवाई में 17 बैंकों के समूह की ओर से शिकायत के बाद सीबीआई की ओर से कार्रवाई करते हुए मामले दर्ज किए गए हैं। सीबीआई की जांच के दायरे में आई अब तक की सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी का मामला है।

Open in App

नई दिल्ली: सीबीआई ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, इसके पूर्व सीएमडी कपिल वधावन, निदेशक धीरज वधावन और अन्य के खिलाफ 34,615 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के लिए मामला दर्ज किया है। ऐसे में यह एजेंसी की जांच के दायरे में आई अबतक की सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी का मामला है।

20 जून को मामला दर्ज होने के बाद, एजेंसी के 50 से अधिक अधिकारियों की एक टीम ने बुधवार को मुंबई में एफआईआर-सूचीबद्ध आरोपियों से संबंधित 12 परिसरों में तलाशी ली। इसमें अमरेलिस रियल्टर्स (Amaryllis Realtors) के सुधाकर शेट्टी और आठ अन्य बिल्डर के नाम भी शामिल हैं।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की अगुवाई में 17 बैंकों के समूह की ओर से शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। इन सभी ने 2010 से 2018 के बीच 42,871 करोड़ रुपये की ऋण सुविधाएं दी थी।

बैंकों ने आरोप लगाया है कि कपिल और धीरज वधावन ने आपराधिक साजिश के तहत दूसरों के साथ मिलकर तथ्यों को छुपाया, गलत तथ्य पश किए और विश्वासघात किया। आरोपों के अनुसार इन्होंने मई 2019 से ऋण चुकाने में चूक करके 34,614 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की और सार्वजनिक पैसे का दुरुपयोग किया।

सीबीआई ने बैंक से 11 फरवरी, 2022 को मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई की है। अधिकारियों के अनुसार डीएचएफएल के खाता बही के ऑडिट से पता चला है कि कंपनी ने कथित तौर पर वित्तीय अनियमितताएं कीं, पैसों को डायवर्ट किया, गलत तथ्य रखे जनता के पैसे का दुरुउपयोग करके 'कपिल और धीरज वधावन के लिए संपत्ति बनाने' में इसका इस्तेमाल किया गया। दोनों फिलहाल अपने खिलाफ पिछले कुछ धोखाधड़ी के मामलों में न्यायिक हिरासत में हैं।

टॅग्स :दीवान हाउजिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशनसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?