लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी में भी पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की नहीं होगी कमी: धर्मेंद्र प्रधान

By संतोष ठाकुर | Updated: March 25, 2020 20:53 IST

इस दौरान देश में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति तथा इस कार्य में जुटे कर्मचारियों के सुरक्षा उपायों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल डिस्टेंसिंग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का असर भी देखने को मिला।केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के निर्देश पर अन्य वरिष्ठ अधिकारी डिजिटल माध्यम से मीटिंग में शिरकत कर रहे थे।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह से हुए 15 अप्रैल तक भारत में लॉकडाउन की घोषणा की गई है। ऐसे में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार व सभी राज्यों की सरकार अपने लोगों से कह रही है कि दैनिक जीवन में उपयोग आने वाले संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी। 

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इस महामारी के दौरान भी देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं होगी। प्रधान ने कोविड-19 संकट से उपजी परिस्थिति की समीक्षा के लिए बुधवार को यहां शास्त्री भवन स्थित मंत्रालय के मुख्यालय में विशेष बैठक की।

इस दौरान देश में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति तथा इस कार्य में जुटे कर्मचारियों के सुरक्षा उपायों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल और एलपीजी दैनिक जीवन के सबसे उपयोगी साधन हैं। सरकार न सिर्फ इसकी सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है, बल्कि संकट की इस घड़ी में सैन्य प्रतिष्ठानों के लिए स्थापित सप्लाई लाइन की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है।

इस मौके धर्मेन्द्र प्रधान ने कोरोना महामारी के चलते बनी संकट की इस स्थिति में पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ दिन रात इसकी आपूर्ति में जुटे कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़े उपायों की जानकारी ली। इसके अलावा, उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को देश की सेवा में जुटे ऐसे कर्मचारियों के जीवन को सुरक्षित बनाने के लिए हर मुमकिन उपाय करने के भी निर्देश दिए हैं।

इस बैठक के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का असर भी देखने को मिला। अमूमन दर्जनों अधिकारियों की मौजूदगी में होने वाली मंत्रालय की बैठक सिर्फ कुछ ही वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रही, जबकि केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर अन्य वरिष्ठ अधिकारी डिजिटल माध्यम से मीटिंग में शिरकत कर रहे थे।

टॅग्स :धर्मेंद्र प्रधानपेट्रोलपेट्रोल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो