लाइव न्यूज़ :

DGCA ने इंडिगो के दो पायलटों को दो महीने तक के लिए किया सस्पेंड, ये है आरोप

By भाषा | Updated: September 6, 2019 14:04 IST

इंडिगोः विमान में किसी भी तरह के सामान लोड करने या उतारने के दौरान, विमान को पीछे की ओर खिसकने से रोकने के लिए ‘‘टेल सपोर्ट’’ या ‘‘टेल प्रोप’’ का इस्तेमाल किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देविमानन नियामक डीजीसीए ने इंडिगो के दो पायलटों को बृहस्पतिवार को दो महीने के लिए निलंबित कर दिया।इन दोनों ने 24 जुलाई को ‘‘टेल सपोर्ट’’ के साथ हैदराबाद से विजयवाड़ा तक विमान उड़ाया था, जबकि उड़ान भरने के तुरंत बाद उन्हें एटीसी ने इसकी सूचना दी थी।

विमानन नियामक डीजीसीए ने इंडिगो के दो पायलटों को बृहस्पतिवार को दो महीने के लिए निलंबित कर दिया। इन दोनों ने 24 जुलाई को ‘‘टेल सपोर्ट’’ के साथ हैदराबाद से विजयवाड़ा तक विमान उड़ाया था, जबकि उड़ान भरने के तुरंत बाद उन्हें एटीसी ने इसकी सूचना दी थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि निलंबन की अवधि 24 जुलाई से शुरू होगी। विमान में किसी भी तरह के सामान लोड करने या उतारने के दौरान, विमान को पीछे की ओर खिसकने से रोकने के लिए ‘‘टेल सपोर्ट’’ या ‘‘टेल प्रोप’’ का इस्तेमाल किया जाता है।नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारी ने बताया, ‘‘पायलटों - कैप्टन अमित बंसल और कैप्टन भरत सैनी - को उड़ान भरने के तुरंत बाद बताया गया था कि उनके एटीआर 72 विमान में टेल प्रोप अब भी जुड़ा हुआ है। हालांकि, वापस लौटने की बजाए पायलटों ने विजयवाड़ा तक विमान का परिचालन जारी रखा ।’’अधिकारी ने बताया, ‘‘इससे उड़ान के दौरान विमान को नुकसान हो सकता था।’’ विमान नियामक ने दोनों पायलटों को 27 अगस्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उनसे पूछा गया था कि वे बतायें कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए।अधिकारी ने बताया, ‘‘दोनो पायलटों ने नोटिस के अपने जवाब में यह स्वीकार किया है कि हैदराबाद लौटना बेहतर निर्णय होता।’’ 

टॅग्स :इंडिगो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

कारोबारऑपरेशनल संकट के बाद इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया ने अंतरिम पद संभाला

भारतIran-Israel ‘war’: मिडिल ईस्ट में वॉर से एयरस्पेस बंद होने के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइज़री

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो