लाइव न्यूज़ :

डीजीसीए ने विदेशों में पंजीकृत मैक्स 737 विमानों को भारतीय क्षेत्र में उड़ान की अनुमति दी

By भाषा | Updated: April 20, 2021 19:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विदेशों में पंजीकृत बोइंग 737 मैक्स विमान को भारतीय क्षेत्र के ऊपर से उड़ान की अनुमति दे दी है। इथियोपिया में एक दर्दनाक हादसे के बाद मार्च, 2019 से इस विमान को खड़ा कर दिया गया था। एजेंसी की अनुमति के बाद बोइंग 737 मैक्स भारतीय क्षेत्र के ऊपर से उड़ सकता है।

डीजीसीए के आदेश में कहा गया है कि इस विमान को पट्टे पर लेनी वाली कंपनियों को अपने खड़े 737 मैक्स विमान को नियामक की अनुमति के बाद भारत से बाहर ले जानी की अनुमति होगी।

डीसीजीए ने 13 मार्च, 2019 को सभी बोइंग मैक्स विमानों को भारत में प्रतिबंधित कर दिया था। इथियोपिया एयरलाइंस का 737 मैक्स विमान अदीस अबाबा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में चार भारतीयों सहित 157 लोग मारे गए थे।

नियामक ने मंगलवार को कहा कि वह 737 मैक्स विमानों को खड़ा करने, मरम्मत या रखरखाव के लिए ले जाने को विशेष उड़ान परमिट जारी करेगा।

विमान विनिर्माता बोइंग मार्च, 2019 से 737 मैक्स विमानों में सुधार कर रही है जिससे डीजीसीए सहित उसे विभिन्न देशों में यात्री उड़ानों के परिचालन की अनुमति फिर मिल सके।

डीजीसीए ने कहा कि 13 मार्च, 2019 को लगाए गए प्रतिबंध के दायरे में विदेशों में पंजीकृत 737 मैक्स विमान नहीं आएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें